Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरट्रक और वाहन की हुई आमने-सामने भिड़त

ट्रक और वाहन की हुई आमने-सामने भिड़त

  • ट्रक चालक की हालत गंभीर

जौनपुर धारा, गौराबादशाहपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के गजना गांव के पास ट्रक और अज्ञात वाहन की आमने सामने टक्कर हो गई जिसमें ट्रक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने घायल चालक को जिला अस्पताल भेजवाया जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। मंगलवार की देर रात लगभग 11 बजे एक ट्रक गाजीपुर की तरफ जा रहा था। ट्रक जौनपुर-केराकत हाइवे पर थाना क्षेत्र के गजना गांव के पास पहुंचा ही था तभी विपरीत दिशा से आ रहे एक अज्ञात बड़े वाहन ने तेज टक्कर मार दिया। टक्कर होने की आवाज सुन स्थानीय लोग मौके पर पंहुचे तो देखा चालक गंभीर रूप से घायल अवस्था में था। स्थानीय लोगों ने 108 एम्बुलेंस को दुर्घटना की सूचना दी। एम्बुलेंस से घायल ट्रक चालक को जिला अस्पताल भेजवाया गया जहां के चिकित्सकों ने हालत नाजुक देखते हुए उसे वाराणसी रेफर कर दिया। मौके पर पहुंची डायल 112 पुलिस के मुताबिक घायल ने किसी तरह अपना नाम प्रदीप बताया है। वहीं जिस वाहन से टक्कर हुई थी वह फरार होने में सफल रहा।