गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए शनिवार को आम आदमी पार्टी ने 3 उम्मीदवारों की 15वीं लिस्ट जारी की है. इस लिस्ट में आम आदमी पार्टी ने मातर विधानसभा सीट से घोषित उम्मीदवार महिपात सिंह का टिकट काटकर लाल जी परमार को AAP ने नया उम्मीदवार बनाया है. वहीं सिधपुर से महेंद्र सिंह राजपूत को टिकट दिया जबकी तीसरी सीट पर उधाना विधानसभा के लिए महेंद्र सिंह पाटील को टिकट दिया है. इस तरह से पार्टी ने गुजरात विधानसभा के लिए सभी 182 सीटों पर उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है.
― Advertisement ―
हैप्पी मॉडल स्कूल में मिशन शक्ति जागरूकता कार्यक्रम
मुंगराबादशाहपुर के हैप्पी मॉडल पब्लिक स्कूल में थाना पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने छात्राओं से छेड़छाड़ या उत्पीड़न की स्थिति में निडर होकर शिकायत करने की अपील की।
आप ने जारी की 3 उम्मीदवारों 15वीं लिस्ट

Previous article

