― Advertisement ―

spot_img

एसएसपी कुँवर अनुपम सिंह ने किया पुलिस कार्यालय का औचक निरीक्षण

जौनपुर। Jaunpur SSP Inspection के तहत जिले की कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुँवर अनुपम सिंह...
Homeअपना जौनपुरआने वाला कल कांग्रेस का है : बृजेन्द्र मिश्रा

आने वाला कल कांग्रेस का है : बृजेन्द्र मिश्रा

  • हाथ से हाथ जोड़ो अभियान को लेकर कांग्रेस की बैठक आयोजित

जौनपुर धारा, जौनपुर। जिला/शहर कांग्रेस कमेटी की एक महत्वपूर्ण बैठक हाथ से हाथ जोड़ो अभियान को लेकर जिला कांग्रेस कार्यालय पर मंगलवार को आयोजित हुई। बैठक में मुख्य अतिथि प्रदेश सचिव जिला प्रभारी बृजेन्द्र मिश्रा उपस्थित रहे। बैठक को सम्बोधित करते हुए उन्होंने कहाकि भारत जोड़ो यात्रा में जिस तरीके से पूरा देश हमारे नेता राहुल गाँधी के साथ बीजेपी सरकार के खिलाफ उठ खड़ा हुआ है निश्चित तौर पर आने वाला कल कांग्रेस का है। भारत जोड़ो यात्रा अभियान को आगे बढ़ाते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के निर्देश पर पूरे देश में हाथ से हाथ जोड़ो अभियान 26 जनवरी से शुरू किया जा रहा, जिसका उद्देश्य राहुल के विचारों को और बीजेपी की जन विरोधी नीतियों को हर घर हर दरवाजे पर पहुंचना है। उन्होंने जिला, शहर और सभी प्रâंटलो को ये निर्देशित किया कि जौनपुर में ये अभियान हर घर हर बूथ तक पहुंचे। नगर पालिका एवं नगर पंचाय्ात के चुनाव में आवेदन किये सभी आवेदकों को कहाकि इस अभियान में उनके कार्यों की समीक्षा प्रदेश मुख्यालय द्वारा की जाएगी और उस आधार पर टिकट वितरण मे प्राथमिकता दी जाएगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील किया कि जनता देश और प्रदेश की बीजेपी सरकार की नीतियों से त्रस्त है और कांग्रेस की तरफ उम्मीद भरी निगाहों से देख रही है। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष फैसल हसन तबरेज ने एवं संचालन शहर अध्यक्ष विशाल सिंह हुकुम ने किया। कार्यक्रम के अंत में बिहार के मुख्यमंत्री रहे जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती पर उनको पुष्पाजंलि अर्पित कर उनको श्रद्धांजलि दी, वरिष्ठ नेता सुरेंद्र त्रिपाठी और कृषि वैज्ञानिक प्रो. कीर्ति सिंह के असामायिक निधन पर 2 मिनट का मौन रख दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि दी गई। इस मौके पर तिलकधारी निषाद, राकेश उपाध्याय, देवराज पाण्डेय, मु़फ्ती मेहंदी, इश्तियाक अहमद, सीमा चौहान, रेखा सिंह, राकेश मिश्रा, नीरज राय, राम सिंह बाकूंरे, सन्दीप निषाद, रमेश पाल, अजय सोनकर, अमित मिश्रा, अमन सिन्हा, अली हैदर, आजम जैदी आदि लोग उपस्थित रहे।

Share Now...