Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरआधार लिंक की प्रगति के लिए बी एल ओ को किया गया...

आधार लिंक की प्रगति के लिए बी एल ओ को किया गया सम्मानित

जौनपुर धारा, जौनपुर। विकास खण्ड मछलीशहर की ग्राम पंचायत बामी स्थित कम्पोजिट विद्यालय परिसर में मतदाता पंजीकरण के लिए चलाये जा रहे विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के अन्तर्गत तृतीय विशेष अभियान दिवस पर शनिवार को ग्राम प्रधान बामी सरोज सिंह ने मतदाताओं का नाम आधार कार्ड से लिंक करने में सराहनीय कार्य करने के लिए बीएलओ मीरा सिंह का माल्यार्पण व्न अंग वस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन कर रहे संजीव सिंह ने बताया कि जब जिले स्तर पर आधार लिंक का  औसत 47.60 प्रतिशत है और मछलीशहर विधानसभा का औसत 40.78 प्रतिशत है तब उनके गांव की भाग संख्या 109 की बीएलओ मीरा सिंह ने 75.71 प्रतिशत मतदाताओं को नाम आधार से लिंक कर दिया है जो सराहनीय है। कार्यक्रम के दूसरे चरण में संविधान दिवस के उपलक्ष्य में शिक्षक सतीश कुमार यादव ने शासन के मंशानुरूप संविधान की उद्देशिका को उपस्थित लोगों को पढ़कर सुनाया तत्पश्चात राम जानकी मठ तिलौरा के मठाधीश रवीन्द्र महाराज ने उपस्थित लोगों और बच्चों को संविधान के प्रति निष्ठा की शपथ दिलाई। उपस्थित लोगों ने 26 नवंबर 2011 की आंतकवादी घटना में मारे गए शहीदों को श्रद्धांजलि के लिए दो मिनट का मौन भी रखा। लोगों को सम्बोधित करते हुए रवीन्द्र जी महाराज ने कहा कि विघटनकाराr शक्तियां चाहे जिस स्तर पर गिरकर घटिया से घटिया काम करें लेकिन इससे हमारे देश की एकता और अखंडता पर कोई प्रभाव पड़ने वाला नहीं है।