Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरट्रेन से कटकर अज्ञात युवक की मौत

ट्रेन से कटकर अज्ञात युवक की मौत

जौनपुर धारा, केराकत। स्थानीय क्षेत्र के ग्राम कुसरना स्थित जौनपुर-गाजीपुर रेल राजमार्ग पर शनिवार को दोपहर लगभग डेढ़ बजे अज्ञात युवक की ट्रेन के चपेट में आ जाने मौत हो गयी। गौरतलब है कि कुसरना कृपाने गाँव के पास सुभाष यादव के घर के पास गुजरने वाली रेलवे लाईन पर गाजीपुर से जौनपुर जा रही मालगाड़ी के चपेट में लगभग 26 वर्ष का युवक आ गया। ट्रैक पर लाश देखकर ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दे दिया। मौके पर अपने हमराहियों के साथ पहुँचे प्रभारी निरीक्षक ने शव को कब्जे में लेते हुए पंचनामा कर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया। वही काफी प्रयास के बाद भी शव की शिनाख्त नही हो सका।