जौनपुर धारा, जौनपुर। नगर के नईगंज में स्थित दुर्गा डाइग्नोस्टिक्स का तीसरा स्थापना दिवस गुरूवार को सम्पन्न हुआ जहां सभी जांच पर 50 प्रतिशत की छूट दी गयी। इस बाबत डाइग्नोस्टिक्स की संचालिका डा. स्वाति यादव ने बताया कि स्थापना दिवस पर कुल 112 यूएसजी, 28 ईसीजी, 48 सिटी स्कैन एवं 51 एक्सरे हुआ जिसमें सभी को 50 प्रतिशत की छूट दी गयी। उन्होंने यह भी बताया कि हमारा यह सेण्टर सदैव समाज के लिये खड़ा है। पूर्व में नगर के वृद्धा आश्रम में नि:शुल्क जांच शिविर लगाकर दवा देते हुये उचित परामर्श दिया जा चुका है। साथ ही गरीबों एवं असहायों के लिये बराबर नि:शुल्क जांच शिविर लगाया जाता है। इस अवसर पर हड्डी रोग विशेषज्ञ डा. आलोक यादव, रतन यादव, राहुल प्रजापति, प्रमित सिंह, रिशु यादव सहित तमाम सम्बन्धित एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
― Advertisement ―
जौनपुर में गमगीन माहौल में मनाया गया यौमे आशूरा, कर्बलाओं में सुपुर्द-ए-खाक किए गए ताजिए
जौनपुर में यौमे आशूरा पूरे श्रद्धा और गमगीन माहौल में मनाया गया। विभिन्न इमामबाड़ों से निकले मातमी जुलूसों के साथ ताजियों को कर्बलाओं में सुपुर्द-ए-खाक किया गया। शामे गरीबां की मजलिस में कर्बला के शहीदों को खिराज-ए-अकीदत पेश की गई।
असहायों को दी गयी 50 प्रतिशत छूट : डा. स्वाति


