Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरअम्बेडकर पखवाड़ा के तहत सामुदायिक कार्यक्रम हुई आयोजित 

अम्बेडकर पखवाड़ा के तहत सामुदायिक कार्यक्रम हुई आयोजित 

जौनपुर धारा,केराकत। स्थानीय क्षेत्र के उमरवार गांव में स्थित नरेन्द्र बहादुर सिंह हाई स्कूल में शनिवार को लोक चेतना समिति के तत्वाधान में अम्बेडकर पखवाड़ा के तहत आंबेडकर सामुदायिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान समता, स्वतंत्रता, न्याय व बंधुता को लेकर चर्चा की गई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधानाध्यापक बच्चे लाल ने बताया कि संविधान एक ग्रन्थ है ईसी के अनुसार देश का संचालन किया जाता है। हमारा देश सर्वधर्म समभाव का देश है। आज जाति व धर्म के नाम पर लोग बटे हुए हैं इसे तोड़ने की जरूरत है। वही अनिल कुमार ने बताया कि बाबा साहब दलित वर्ग के लिए नहीं बल्कि महिलाओं व श्रमिकों के अधिकार के लिए भी लड़े।वे चाहते थे कि महिलाओं को समाज में बराबरी का हक मिले। डॉ.अम्बेडकर सिर्फ संविधान निर्माता नहीं थे बल्कि वे समाज सुधारक अर्थशास्त्री और प्रेरणादायक व्यक्तित्व थे। जिन्होंने हमें सोचने का नया नजरिया दिया। इस अवसर पर हीरालाल, पिंटू, आंचल, रानी, शालू, सिमरन, शीतल, अर्चना, मनीषा, स्नेहा, कविता, सपना, रीना, भारती, रिया, खुशी, रंजना, सोनाली, नंदनी, निमा समेत भारी संख्या में छात्र व महिलाएं मौजूद रहीं।