Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरबंगाल सरकार के विरोध में विहिप ने किया जोरदार प्रदर्शन

बंगाल सरकार के विरोध में विहिप ने किया जोरदार प्रदर्शन

जौनपुर धारा,जौनपुर। विश्व हिन्दू परिषद एवं मछलीशहर के कार्यकर्ताओं ने बंगाल में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ जिलाधिकारी के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति को ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि वक्फ कानून के विरोध की आड़ में संपूर्ण बंगाल को जिस प्रकार हिंसा की आग में जलाया जा रहा है, हिंदुओं को प्रताड़ित किया जा रहा है, राष्ट्र विरोधी और हिंदू विरोधी तत्वों को निर्बाध रूप से अपने षडयंत्रों को क्रियान्वित करने की खुली छूट दी जा रही है। उससे स्पष्ट लगता है कि बंगाल की स्थिति अत्यधिक चिंताजनक है। मुर्शिदाबाद से प्रारम्भ हुई यह भीषण हिंसा अब संपूर्ण बंगाल में फैलती हुई दिखाई दे रही है। शासकीय तंत्र दंगाइयों के सामने केवल निष्क्रिय ही नहीं अपितु कई स्थानों पर इनका सहायक या प्रेरक बन गया है। इससे पहले कि स्थिति नियंत्रण से बाहर हो जाए, केंद्र सरकार को प्रशासन का नियंत्रण व संचालन अपने हाथ में लेकर राष्ट्र विरोधी व हिंदू विरोधी तत्वों को उनके कुकर्मों के लिए कठोरतम सजा दिलवानी चाहिए। मुस्लिम भीड़ ने 11 अप्रैल, 2025 को वक्फ कानून के विरोध के नाम पर किया गया हिंसक प्रदर्शन कानून बनाने वाली सरकार के विरोध में नहीं अपितु हिंदुओं पर हिंसक आक्रमण के रूप में था। जबकि हिंदू समाज का इस कानून के निर्माण में कोई भूमिका नहीं थी और यह एक शुद्ध संवैधानिक प्रक्रिया थी। इसका स्पष्ट अर्थ है कि वक्फ तो केवल बहाना था, असली उद्देश्य मुर्शिदाबाद को हिंदू शून्य बनाना था। एक इमाम ने एक दिन पहले ही धमकी दी थी कि अगर ममता बनर्जी ने उनका साथ नहीं दिया तो वह उसकी औकात बता देंगे। बंगाल में राष्ट्रीय सुरक्षा खतरे में आ चुकी है। बांग्लादेशी व रोहिंग्या घुसपैठियों को निर्बाध रूप से आने दिया जा रहा है। उनके आधार कार्ड बनाए जा रहे हैं, पाकिस्तानी तथा बांग्लादेशी आतंकी संगठनों की सक्रियता बढ़ती जा रही है। हिंदुओं के प्रति हिंसा बढ़ती जा रही है और न्यायालय के आदेश पर ही हिंदू त्योहारों को अनुमति मिल पाती है। उनको सुरक्षा देने वाले अर्धसैनिक बलों को निशाना बनाया जाता है। बंगाल की कानून व्यवस्था का संचालन केंद्रीय सुरक्षा बलों के हाथों में दिया जाए, बांग्लादेशी व रोहिंग्या घुसपैठियों की पहचान कर उनको निष्कासित किया जाए, बंगाल व बांग्लादेश की 450 किलोमीटर की सीमा पर तार लगाने का काम अविलंब प्रारंभ किया जाए, जिसे ममता बनर्जी ने रोका हुआ था। उक्त विरोध प्रदर्शन में संघ के विभाग प्रचारक अजीत, विभाग अध्यक्ष उदयराज, मंत्री समर बहादुर सिंह, विभाग संगठन मंत्री सत्येंद्र, जौनपुर जिला अध्यक्ष विमल सिंह, मछलीशहर अध्यक्ष दिनेश मिश्रा, जिला प्रचारक रजत, प्रचार प्रमुख सुनील, जिला मंत्री द्वय सुनील, महेंद्र प्रताप, प्रान्त गो-रक्षा प्रमुख विजय, जिला गोरक्षा प्रमुख, देवेंद्र, जिला संयोजक बजरंगदल, सत्यम शुक्ला, सहसंयोजक अनिल कौशल सहित आदि उपस्थित रहें।