Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

हैप्पी मॉडल स्कूल में मिशन शक्ति जागरूकता कार्यक्रम

मुंगराबादशाहपुर के हैप्पी मॉडल पब्लिक स्कूल में थाना पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने छात्राओं से छेड़छाड़ या उत्पीड़न की स्थिति में निडर होकर शिकायत करने की अपील की।

E-Paper 10-10-2026

Homeअंतर्राष्ट्रीयअमेरिका में मनाया गया मार्टिन लूथर किंग दिवस

अमेरिका में मनाया गया मार्टिन लूथर किंग दिवस

अमेरिका में सोमवार को मार्टिन लूथर किंग दिवस मनाया गया, लेकिन इस इन गोलीबारी की एक बड़ी घटना घटी है. फ्लोरिडा के फोर्ट पियर्स में मार्टिन लूथर किंग दिवस समारोह के दौरान गोली लगने से कम से कम आठ लोग घायल हो गए. सेंट लूसी काउंटी शेरिफ कार्यालय ने पुष्टि करते हुए बताया, घटना में किसी के हताहत होने की जानकारी नहीं है.

मार्टिन लूथर किंग डे के लिए फोर्ट पियर्स के इलौस एलिस पार्क में हजारों लोग जमा हुए थे. इस कार्यक्रम में लाइव म्यूजिक, बच्चों के लिए गतिविधियां, कार शो और ऐसे अन्य कार्यक्रम आयोजित किए गए थे. स्थानीय पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, कार्यक्रम के दौरान दो गुटों के बीच कहासुनी हो गई, जो बाद में गोलीबारी में बदल गई. हालांकि पुलिस ने किसी भी संदिग्ध की पहचान नहीं कर पाई है.

मार्टिन लूथर किंग के सम्मान में देश में छुट्टी 
अमेरिका ने मार्टिन लूथर किंग जूनियर को सम्मान में देश में छुट्टी रहती है. मार्टिन लूथर किंग की हत्या 1968 में मेम्फिस में शहर कर दी गई थी. उन्होंने अमेरिका में सफाई कर्मचारियों के लिए बेहतर वेतन और काम करने की स्थिति की वकालत की थी, सोमवार को उनकी 94वीं जयंती मनाई गई. 

कैलिफोर्निया फायरिंग में 6 की मौत 
इससे पहले कैलिफोर्निया के एक घर में सोमवार तड़के बंदूकधारियों की तरफ से की गई गोलीबारी में छह लोगों की मौत हो गई. मरने वालों में 6 महीने का एक बच्चा और उसकी मां भी शामिल है. पुलिस अधिकारियों ने इस हमले और मौत के आंकड़ों की पुष्टि की है. पुलिस ने इसे टारगेटेड हमला बताया है. शंका है कि हमला करने वाला गिरोह ड्रग्स या नशीली दवाओं की तस्करी से जुड़ा हो सकता है. पुलिस का कहना है कि दो लोगों ने सोमवार तड़के कैलिफोर्निया के जोकिन घाटी में स्थित तुलारे सैन शहर के एक घर पर करीब साढ़े तीन बजे हमला किया और कई गोलियां चलाईं.