Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

हैप्पी मॉडल स्कूल में मिशन शक्ति जागरूकता कार्यक्रम

मुंगराबादशाहपुर के हैप्पी मॉडल पब्लिक स्कूल में थाना पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने छात्राओं से छेड़छाड़ या उत्पीड़न की स्थिति में निडर होकर शिकायत करने की अपील की।

E-Paper 10-10-2026

Homeअंतर्राष्ट्रीयघर लौटकर परिवार के साथ संक्रांति का त्योहार मनाने वाली थी ओशिन...

घर लौटकर परिवार के साथ संक्रांति का त्योहार मनाने वाली थी ओशिन अले मागर…

नेपाल विमान हादसे में मारी गई फ्लाइट अटेंडेंट ओशिन अले मागर के घर वाले उनके घर लौटने का इंतजार करते रह गए. दरअसल, ओशिन घर से कहकर निकली थी कि वह पोखरा लौटकर संक्रांति का त्योहार परिवार के साथ मनाएगी. लेकिन वो दर्दनाक विमान हादसे का शिकार हो गई. लौटने का वादा करने वाली मागर लौट कर नहीं आई, आया तो उनका शव. जिसके बाद ओशिन के घर में मातम पसर गया. 

भारतीय सेना से रिटायर्ड ओशिन के पिता मोहन आले मागर ने बताया कि उन्होंने उसे सुबह-सुबह जाने से पहले कहा था कि वह त्योहार के समय काम पर न जाए. पिता के कहने पर ओशिन ने कहा था कि वह दो उड़ाने पूरी करने के बाद घर आ जाएंगी और अपने परिवार के साथ ही त्योहार मनाएगी. मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो ओशिन पिछले दो साल से येति एयरलाइन के साथ काम कर रही थीं. मूल रूप से चितवन की रहने वाली ओशिन नौकरी शुरू करने के बाद से काठमांडू में रह रही थीं और पिछले छह महीने से उसके माता-पिता भी साथ रह रहे थे. ओशिन की दो बहनें और एक भाई है. वह चार भाई-बहनों में सबसे बड़ी थीं. उसका भाई महज चार साल का है. ओशिन की दो साल पहले पोखरा में शादी हुई थी और उनके पति फिलहाल यूके में हैं. हादसे की खबर मिलने के बाद ओशिन के पिता मोहन और मां सबनाम आले मागर बेटी के शव की शिनाख्त के लिए पोखरा पहुंचे. पिता ने बताया कि अगर वह मेरी बात मान गई होती तो आज ज़िंदा होती. मैंने मना किया था त्यौहार के दिन उसे जाने को लेकिन वह नहीं मानी.

Tiktok हिट थीं ओशिन

एयर होस्टेस ओशिन आले मागर Tiktok पर काफी लोकप्रिय थीं. प्लेन क्रैश के बाद उनका एक वीडियो सामने आया. वीडियो उन्होंने प्लेन के अंदर बनाया था. इसमें वह प्लेन के अंदर हंसती-मुस्कुराती वीडियो बनाती दिख रही थीं. 

ऐसे क्रैश हुआ विमान
यति एयरलाइंस के ATR-72 विमान ने काठमांडू से पोखरा के लिए उड़ान भरी थी. इसमें 68 यात्री और चार क्रू मेंबर्स सवार थे. विमान पोखरा के समीप ही पहुंचा था कि 11 बजकर 10 मिनट पर लैंडिंग से महज 10 सेकंड पहले क्रैश हो गया. जिसमें विमान में सवार सभी लोगों की मौत हो गयी.