Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

राम के वनवास और केवट संवाद का प्रसंग सुन भावुक हुए श्रद्धालु

जौनपुर के बीआरपी इंटर कॉलेज परिसर में आयोजित नौ दिवसीय रामकथा के छठवें दिन आचार्य शांतनु महाराज ने भगवान श्रीराम के वनवास और केवट संवाद का प्रसंग सुनाया। कैकेयी के वरदान, श्रीराम के त्याग और केवट की भक्ति की कथा सुनकर श्रद्धालु भावुक हुए।
Homeअपना जौनपुरअभियान के तहत एमबीए के छात्रों ने किया पौधरोपण

अभियान के तहत एमबीए के छात्रों ने किया पौधरोपण

जौनपुर धारा,जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के प्रबंध अध्ययन संकाय के एमबीए (एग्रीबिजनेस) चतुर्थ सेमेस्टर के छात्रों ने ‘मैनेजमेंट ऑफ फ्लोरीकल्चर एंड हॉर्टिकल्चरÓ विषय के अंतर्गत एक विशेष प्रोजेक्ट के तहत विश्वविद्यालय परिसर में पौधरोपण कर एक अनूठी मिसाल पेश की। यह कार्यक्रम ‘क्लीन कैंपस-ग्रीन कैंपसÓ अभियान और ‘एक वृक्ष मां के नामÓ पहल के अंतर्गत आयोजित किया गया। छात्रों ने अपनी मां के नाम समर्पित करते हुए विभिन्न प्रकार के छायादार पौधे लगाए। इस दौरान उन्होंने न केवल पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया, बल्कि मातृत्व के प्रति अपनी श्रद्धा और सम्मान भी व्यक्त किया। फाइनल ईयर के छात्रों के लिए यह अवसर भावनात्मक रूप से भी महत्वपूर्ण रहा, जिससे वे विश्वविद्यालय और अपने विभाग से गहराई से जुड़ सके। शिक्षक उद्देश्य सिंह ने बताया कि यह प्रोजेक्ट छात्रों को राष्ट्र और प्रकृति के प्रति सजग बनाने के उद्देश्य से दिया गया था। उन्होंने कहा कि ‘एक वृक्ष मां के नामÓ जैसी भावनात्मक पहल छात्रों को अपने सामाजिक दायित्वों के प्रति अधिक जागरूक बनाती है।