जौनपुर धारा,जौनपुर। सरपतहां थाना क्षेत्र के सरायमोहिउद्दीनपुर गांव की अनुसूचित बस्ती में रविवार सुबह एक निर्माणाधीन मकान के नीचे उसी गांव के एक युवक का शव मिला। मृतक के स्वजनों ने हत्या की आशंका जताई है। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस चार लोगों को हिरासत में लेकर घटना की छानबीन में जुटी है। रणजीत 25पुत्र भारत का शव उसके घर से पचास मीटर दूर पन्नालाल के निर्माणाधीन मकान के नीचे मिला। सुबह शौच के लिए जाते समय कुछ लोगों ने उसका औंधे मुंह पड़ा शव देखा तो उसके स्वजनों की सूचना दी। रणजीत बीते शुक्रवार को गुजरात से कमाकर घर लौटा था। कथित तौर पर शनिवार दोपहर वह घर पर ही सो रहा था। शाम चार बजे गांव के ही दो युवक आए और उसे साथ ले गए। इसके बाद रात में सभी ने भोजन आदि की पार्टी की। इसके बाद रणजीत घर लौटकर स्वजनों संग गेहूं की मड़ाई करवाई और इसके बाद सोने चला गया। अब रात में कब कैसे वह घटनास्थल पर पहुंचा यह रहस्य का विषय बना हुआ है। स्वजन जहां हत्या की आशंका जता रहे हैं वहीं पुलिस विभिन्न पहलुओं पर छानबीन कर रही है। जिस निर्माणाधीन मकान के नीचे उसका शव पाया गया। उसके छत पर दो अन्य युवक सोए हुए थे। जिससे यह भी आशंका जताई जा रही है। कहीं रणजीत भी उन्ही के साथ सोया रहा हो और रात में किसी तरह छत से नीचे गिर पड़ा हो। उधर घटना के संबंध में पूछे जाने पर थानाध्यक्ष सरपतहां अमित सिंह ने कहा कि कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ किए जाने के अलावा शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। जिसके बाद ही कुछ कहा जा सकता है।
― Advertisement ―
निर्माणाधीन मकान के नीचे मिला युवक का शव, हत्या की आशंका

Previous article
Next article

