जौनपुर धारा,जौनपुर। बढ़ती गर्मी के बीच मौसम ने अप्रैल महीने के पहले सप्ताह में ही मई और जून की गर्मी का एहसास कराना शुरू कर दिया है। दिन का पारा भी हाई होने लगा है। ऐसे में सुबह 10 बजे के बाद तपती गर्मी में लोगों को अग्नि परीक्षा देना पड़ रहा है। तेज धूप के कारण दोपहर में भी लोग कम निकल रहे है। गुरुवार को अधिकतम तापमान 40डिग्री व न्यूनतम 24डिग्री सेल्सियस रहा। इसके अलावा अगले कुछ दिनों में अधिकतम तापमान 42 के ऊपर पहुंचने की संभावना है। वहीं, रात के तापमान में भी वृद्धि हुई है। चैत का महीना आमतौर पर उतना गरम नहीं होता, जितना इस साल है। लगता है 23 अप्रैल को चैत खत्म होते-होते सूरज का पारा सातवें आसमान पर होगा। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने भी ऐसे ही संकेत दिए हैं। बताया है कि राज्यभर में छह अप्रैल तक हीट-वेव का खासा असर देखने को मिलेगा। वहीं जानकारों की मानें तो अप्रैल के दूसरे सप्ताह ही उत्तर भारत से लेकर दक्षिण भारत तक भीषण गर्मी पड़ने वाली है। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में यह महीना और भी अधिक गर्म रहने वाला है।
― Advertisement ―
मानसून की धमाकेदार दस्तक से उमस से राहत, जलभराव ने खोली जल निकासी की पोल
टीडी कॉलेज रोड समेत कई इलाकों में सड़कों पर जमा हुआ पानी, पैदल राहगीरों और वाहन चालकों को उठानी पड़ी परेशानीजौनपुर। उमस भरी गर्मी...
अप्रैल की गर्मी ने कराया मई-जून का एहसास

Previous article

