Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुररोटरी क्लब ने झोला बांटकर पैâलाई जागरूकता

रोटरी क्लब ने झोला बांटकर पैâलाई जागरूकता

जौनपुर धारा,जौनपुर। रोटरी क्लब ने पॉलीथिन के बढ़ते उपयोग और उसके कारण उत्पन्न हो रही स्वास्थ्य समस्याओं को ले कर अध्यक्ष सूजीत अग्रहरि के कुशल निर्देशन में एक जनजागरूकता और शीघ्र अपघटित होने वाले पर्यावरण अनुकूल कपड़े के थैले का वितरण कार्यक्रम आयोजित किया। इस कार्यक्रम के तहत जिले के सुत्तहट्टी बाजार और सब्जी मंडी में जा कर ठेला व खोमचा लगा कर अपना जीवन यापन कर रहे दुकानदारों को पॉलीथिन की जगह कपड़े के थैले का उपयोग करने हेतु निवेदन किया। अध्यक्ष सूजीत अग्रहरि व अन्य संस्था सदस्यों ने 100से भी अधिक दुकानदारों को पॉलीथिन के दुष्परिणाम के बारे में बताते हुए निःशुल्क रूप से लगभग 3000 की संख्या से ज्यादा थैला वितरित किया। रोटरी क्लब की इस मुहिम की उपस्थित जनमानस ने भी भरपूर प्रशंसा की और संकल्प भी लिया कि प्लास्टिक का प्रयोग नहीं करेंगे। चयनित अध्यक्ष श्याम वर्मा ने कई दुकानदारो को पॉलीथिन का प्रयोग न करने हेतु शपथ दिलवाई वही पूर्व अध्यक्ष अमित कुमार पांडेय ने लोगो से अपील की और कहा कि झोला देना सिर्फ दुकानदार की जिम्मेदारी नही है बल्कि यह ग्राहक की भी उतनी ही जिम्मेदारी है कि वो घर से खरीदारी हेतु झोला ले कर चलने की आदत डालें।