Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरअन्तर जिला ताइक्वांडो प्रतियोगिता में जौनपुर का रहा शानदार प्रदर्शन

अन्तर जिला ताइक्वांडो प्रतियोगिता में जौनपुर का रहा शानदार प्रदर्शन

जौनपुर धारा, जौनपुर। अन्तर जिला ताइक्वांडो प्रतियोगिता 23 से शुरू होकर 25 दिसंबर को चंदौली जिले में संपन्न हुआ। जिसमें जौनपुर के ताइक्वांडो एसोसिएशन के बालक एवं बालिकाओं ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपने-अपने भार वर्ग में जोर आजमाइश किया। आकाश यादव, शिवांगी बिन्द, हर्षित यादव, अंकित यादव, अर्थ यादव, वैष्णवी मौर्य, तेजस्विनी मौर्य, ताज मोहम्मद, सुमित राय, वैभव यादव ने स्वर्ण पदक पर अपना कब्जा जमाया। सिल्वर मेडल प्राप्त करने वाले सौम्या चौधरी, आयुषी मौर्य, शिवम प्रजापति, राहुल निषाद, शिवम बिद, हर्षित यादव, आयुषी अग्रहरि, शशांक सिंह, आदर्श कुमार, अतीक अजमल खान, प्राजंल मिश्रा, शिवानी मिश्रा इन लोगों ने अपनी सिल्वर मेडल पर कब्जा जमाया। वर्षा भारती, फरहत खान, आदर्श मिश्रा, कार्तिक यादव, आलोक सोनी, सुशील मिश्रा, प्रशांत तिवारी, कांस्य पदक पर अपना कब्जा जमाया। 152 अंक प्राप्त करके गाजीपुर तीसरे स्थान पर तथा जौनपुर 252 अंक प्राप्त करके दूसरे स्थान पर अपना कब्जा जमाया। चंदौली 263 रन प्राप्त करके प्रथम स्थान पर डटी रही। जौनपुर टीम कोच मनोज कुमार, अश्वनी शुक्ला, शिवानी शुक्ला, संजय पाल, अमन डबगरवाल सभी लोगों ने अपने टीम को जीत की बहुत-बहुत बधाइ दी। टीम मैनेजर शिवाली सिंह टीम के सभी खिलाड़ियों और सदस्य का रहने खाने का सारी व्यवस्था कराई। जौनपुर ताइक्वांडो एसोसिएशन के सचिव अरविंद सिंह द्वितीय स्थान आने पर जौनपुर में खुशी का इजहार किया।