जौनपुर धारा, जौनपुर। भाजपा के जिला महामंत्री अमित श्रीवास्तव के संयोजकत्व मे कोतवाली चौराहे से वीर बाल दिवस कार्यक्रम के अन्तर्गत प्रभात फेरी निकाली गई। जो कोतवाली से चलकर चहारसू चौराहा, सद्भावना पुल से होते हुये ओलन्दगंज के गुरुद्वारा पर पहुंची उसके उपरान्त जेसीज होते हुये रासमण्डल स्थित श्रीगुरु तेग बहादुर साहिब गुरुद्वारे पर समाप्त हुई। जिसमें स्कूल के बच्चों ने बढ़चढ़कर भाग लिया और भारत माता कि जय और वंदेमातरम के नारे लगाते हुये चल रहे थे। कार्यक्रम में अतिथि के रूप में पार्टी के मुखिया जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह गिरीश चन्द्र यादव उपस्थित रहे। उन्होंने वीर बाल दिवस के मौके पर सिख गुरु गोबिंद सिंह, उनके पुत्रों और पत्नी माता गुजरी को नमन किया। जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह ने कहा कि वीर बाल दिवस के माैके पर मैं गुरु गोबिन्द के चार साहिबजादों और माता गुजरी को नमन करता हूं। उन्होंने पूरे साहस के साथ वे क्रूर मुगल शासन के खिलाफ खड़े हुए और धर्म परिवर्तन को इनकार करते हुए शहादत को चुना उनकी ये अतुलनीय वीरता आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी। राज्यमंत्री गिरीश चन्द्र यादव ने कहा कि आज देश ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में वीर बाल दिवस मनाया जा रहा है। साहिबजादों को नमन किया जा रहा है, युवा उनके बलिदान से बहुत कुछ सीख सकते हैं। विकसित भारत बनाने में योगदान दे सकते हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सिखों के 10वें गुरु गोबिंद सिंह के दोनों छोटे बेटों बाबा जोरावर सिंह और बाबा फतेह सिंह के बलिदान को याद करने के लिए हर वर्ष 26दिसंबर को वीर बाल दिवस के रूप में मनाने का ऐलान किया था। जिला महामंत्री अमित श्रीवास्तव ने कहा कि आज देश वीर साहिबजादों के अमर बलिदान को याद कर रहा है, उनसे प्रेरणा ले रहा है। उक्त कार्यक्रम में तप स्थान गुरु तेग बहादुर साहिब गुरुद्वारा रासमण्डल जौनपुर के मुख्य ग्रंथि ज्ञानी जिओ पाल सिंह, सह संयोजक सरदार सतवंत सिंह, नगर पालिका परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि डॉ.राम सूरत मौर्य, सभासद नन्दलाल, संतोष मौर्य, सतीश सिंह त्यागी, अनिल गुप्ता पिछड़ा मोर्चा अध्यक्ष, हैप्पी श्रीवास्तव उत्तर प्रदेश पंजाबी अकादमी के सदस्य, सरदार जसविंदर सिंह श्रीगुरु सिंह सभा के अध्यक्ष, सरदार तेजा सिंह, उपाध्यक्ष सरदार हरविन्दर सिंह, महासचिव सरदार गुरविन्दर सिंह सतनाम, सरदार गुरमीत सिंह, सरदार हरचरण सिंह होरा, सरदार परमजीत सिंह, सरदार रणजीत सिंह सोनू, सरदार शुभविन्दर सिंह नमन, सरदार अमरजीत सिंह, सरदार नवनीत सिंह, सरदार सतनाम सिंह, सरदार रणवीर सिंह, सरदार हरभजन सिंह, सरदार ग्रेटी सिंह, सतीश वाधवा, ऋषि कपूर, सरदार अमनदीप सिंह, सरदार शिशुपाल सिंह, सरदार गुरवीर सिंह एडवोकेट एवं बड़ी संख्या में सिख श्रद्धालु उपस्थित रहे।
― Advertisement ―
जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन
जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
युवा उनके बलिदान से बहुत कुछ सीख सकते हैं वीर बाल दिवस : गिरीश चन्द्र यादव


