जौनपुर धारा, मुंगराबादशाहपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के सुजानगंज मार्ग पर बनबीरपुर के पास बीती रात करीब साढ़े ग्यारह बजे अनियंत्रित होकर बाइक पलट जाने से चालक समेत तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। चिकित्सक ने गंभीर हालत देख तीनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। मछलीशहर थाना क्षेत्र के घघरिया गांव निवासी 23 वर्षीय राजू पुत्र पप्पू के साथ उक्त गांव निवासी शनि पुत्र महेंद्र व बदलापुर थाना क्षेत्र के ब्रम्हनपुर गांव निवासी अभिषेक पुत्र वकील एक बाइक पर सवार होकर सुजानगंज की ओर बारात में शामिल होने जा रहे थे। जैसे ही इसकी बाइक उक्त मार्ग पर बनबीरपुर के पास पहुंची नीचे गड्ढा पड़ने से इनकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में जाकर पलट गई। जिसमे तीनों बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगो की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सतहरिया में भर्ती कराया। जहा प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत देख चिकित्सक ने तीनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी है।
― Advertisement ―
कोचिंग और लाइब्रेरी संस्थानों पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, सुरक्षा खामियों पर सख्ती
जौनपुर प्रशासन ने कोचिंग सेंटरों और लाइब्रेरी की सुरक्षा जांच शुरू कर दी है। निरीक्षण में कई संस्थानों में अग्नि सुरक्षा और आपातकालीन निकास व्यवस्था की कमियां सामने आई हैं।
अनियंत्रित होकर पलटी बाइक तीन युवक गंभीर रूप से घायल

Previous article

