जौनपुर धारा, जौनपुर। जिलाधिकारी के द्वारा निर्देशित किया गया कि जनपद में 15 से 21 जून के बीच स्वच्छता अभियान भी चलाया जाएगा। जिसके लिए सभी ईओ एवं खण्ड विकास अधिकारियों को निर्देशित किया कि बृहद सफाई अभियान चलाकर साफ-सफाई कराये। जिलाधिकारी ने सभी जिला स्तरीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि कार्यालय अवधि के दौरान अपने कार्यालय में बैठकर आम जनमानस की समस्याओं को सुनते हुए उसका निस्तारण कराये और सभी अधिकारियो के सीयूजी नंबर हमेशा चालू रहे और संबंधित अधिकारी स्वयं फोन उठाएं, संभव हो तो फोन पर ही समस्याओं का निस्तारण करना सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी ने सभी एसडीएम ,बीडीओ और ईओ को निर्देशित किया कि संबंधित स्थाई अस्थाई गौशालाओं का साप्ताहिक निरीक्षण करें और गौशालाओं म्ों चारे की उपलब्धता ,पेयजल गोवंशों के इलाज आदि की व्यवस्था सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी ने सभी एसडीएम को निर्देशित किया कि आगामी त्यौहारों को देखते हुए तहसील स्तर पर शांति समिति की बैठक कर ले। बकरीद के त्यौहार के दौरान तय स्थल पर ही कुर्बानी और नमाज अदा की जाए। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी साईं तेजा सीलम, मुख्य राजस्व अधिकारी गणेश प्रसाद, पीडी जयकेश त्रिपाठी, आयुर्वेदिक एवम यूनानी अधिकारी डॉ.कमलरंजन, जिला कार्यक्रम अधिकारी आर.बी.सिंह, डीसी एनआरएलएम ओ.पी.सिंह, बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ.गोरखनाथ पटेल, जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी दिव्या शुक्ला, उद्यान अधिकारी सीमा सिंह राणा योग प्रशिक्षकगण सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।
― Advertisement ―
जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन
जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
15 से 21 जून तक चलेगा स्वच्छता अभियान

Previous article

