Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

पूरनपुर में अंडरपास निर्माण की मांग पर डीआरएम का निरीक्षण, ग्रामीणों को मिली नई उम्मीद

पूरनपुर गांव के सामने बंद किए गए रेलवे मार्ग पर अंडरपास निर्माण की मांग को लेकर डीआरएम वाराणसी ने निरीक्षण किया। ग्रामीणों को उम्मीद है कि स्वीकृति मिलने के बाद वर्षों पुरानी आवागमन समस्या का समाधान होगा।
Homeअपना जौनपुरअनियंत्रित कार पोल से टकराई

अनियंत्रित कार पोल से टकराई

  • क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति ठप, मचा हाहाकार

जौनपुर धारा, सिकरारा। जौनपुर-प्रयागराज मार्ग पर फुटहवाइनारा के समीप गुरुवार देर रात एक अनियंत्रित कार विद्युत पोल से टकराकर पलट गई। कार पलटने से चालक को मामूली चोटें आई लेकिन मछलीशहर से सिकरारा उपकेंद्र को जाने वाली सप्लाई का पोल टूटने से क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। विद्युत आपूर्ति ठप होने से क्षेत्र में बिजली के लिए हाहाकार मच गया। शुक्रवार को सिकरारा विद्युत उपकेन्द्र के अवर अभियन्ता नईम खान, एसडीओ शिवप्रसाद पटेल कर्मियों के साथ मौके पर पहुँचकर नया पोल मंगाकर आपूर्ति बहाल कराने में जुट गए।