― Advertisement ―

spot_img

Jaunpur: केराकत में वाटर कूलरों का निरीक्षण, एसडीएम ने दिए रखरखाव के निर्देश

जौनपुर। भीषण गर्मी को देखते हुए केराकत में नगर पंचायत द्वारा लगाए जा रहे वाटर कूलरों का निरीक्षण किया गया। उपजिलाधिकारी ने अधिकारियों के...
Homeअपना जौनपुरअनियंत्रित कार की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत

अनियंत्रित कार की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत

  • कार भी हुई क्षतिग्रस्त, पुलिस ने शव को भेजा पोस्टमार्टम

जौनपुर धारा, खेतासराय। रविवार की दोपहर खेतासराय-जौनपुर मार्ग पर बादशाही बाजार में एक बाइक सवार द्वारा अचानक बाइक मोड़ देने से दो कारों की चपेट में आ गया। मौके पर पहुंची पुलिस घायल बाइक सवार को पीएचसी सोंधी ले गई जहां उसे चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

जानकारी के अनुसार लालमन बिंद 40 पुत्र हरिशंकर बिंद निवासी चक्सा गयास मनेछा बाइक द्वारा अपने घर लौट रहा था। खेतासराय-जौनपुर मार्ग पर बादशाही बाजार में अचानक लालमन ने जब अपने गांव के मोड़ पर जब बाइक टर्न किया तो सामने से आ रही एक बलेनों कार अनियंत्रित होकर विपरीत दिशा से आ रही दूसरी बालेनो कार से टकरा गई और बाइक सवार लालमन दोनो कार के बीच में आ गया। लालमन को सिर में गम्भीर चोट आई उसने हेलमेट भी नहीं पहना था। पीएचसी सोंधी ले जाया गया जहां चिकित्सक ने लालमन को मृत घोषित कर दिया। घटना की खबर पाकर लालमन की पत्नी तथा बच्चों का रो-रो कर बुरा हाल है। लालमन घर पर रहकर खेती बाड़ी करता था।

वर्जन

थानाध्यक्ष यजुवेंद्र कुमार सिंह ने बताया की कार की चपेट में आने से बाइक सवार की दुर्घटना में मौत की सूचना मिली है। मृतक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा जा रहा है। दुर्घटना की छानबीन की जा रही है उसके बाद आवश्यक कारवाई की जाएगी।

Share Now...