जौनपुर धारा, जौनपुर। जनपद की निवासी कुमारी मेधा तिवारी ने डीआरडीओ (रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन) में वैज्ञानिक पद पर चयनित होकर जिले का नाम रोशन किया है। उन्होंने हाई स्कूल में 95ज्ञ् अंक तथा इंटरमीडिएट में 88 प्रतिशत अंक प्राप्त कर मेधावियों के समकक्ष खड़ी होकर जनपद में अपना नया कीर्तिमान बनाने में सफलता अर्जित किया। मेधा इस सफलता का श्रेय अपनी माता प्रियंका तिवारी, पिता जय कृष्ण तिवारी और दादी जयन्ती तिवारी, स्व. दादा पंडित श्याम राज तिवारी एवं गुरुजनों को देती हैं। अपने बड़े पिता श्रीकृष्ण तिवारी जो कि रेलवे में चीफ लोको इंस्पेक्टर के पद पर कार्यरत है, उनका भी आभार प्रकट किया है। परिवार मूलत: बेलवा रामसागर परियावा के निवासी है। इनके पिता जय कृष्ण तिवारी एयर फोर्स से सेवानिवृत्त होकर वर्तमान समय में गुजरात के भरूच में इंडियन आयल कारपोरेशन में कार्यरत हैं यह उपलब्धि नजदीकी वर्षों में कम ही लोगों ने हासिल किया था। यह दो बहन एक भाई में सबसे बड़ी है। शुरू से ही पढ़ने में प्रतिभाशाली एवं मिलनसार मृदुभाषी व्यक्तित्व की रही हैं। बहुमुखी प्रतिभा की धनी होने के बावजूद क्षेत्र में इनके परिवार की सामाजिक प्रतिष्ठा व्यापक रूप से देखने को प्रतीत होती है। इस समय इनके परिवार में खुशी का माहौल है, क्षेत्र में बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। मेधा राधे कृष्ण तिवारी की भतीजी है, जो दीवानी न्यायालय में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट द्वितीय के कार्यालय में वरिष्ठ लिपिक के पद पर कार्यरत हैं।
― Advertisement ―
E-Paper 10-06-2026
Jaunpur Dhara E-Paper brings the latest news, breaking updates, politics, education, crime, business, sports and local coverage from Jaunpur in digital format.

