― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरअध्यापक की निर्मम पिटाई से मासूम छात्र की टूटी पसली

अध्यापक की निर्मम पिटाई से मासूम छात्र की टूटी पसली

जौनपुर धारा, जौनपुर। मीरगंज थाना क्षेत्र स्थित प्राथमिक विद्यालय हवेली के एक अध्यापक ने कक्षा 3 के एक मासूम छात्र को इतनी निर्दयता से पीटा कि उसकी पसली की हड्डी टूट गई। मासूम छात्र का कसूर था कि दिया गया विषय वह याद करके गुरुजी को नहीं सुना सका। उसका उपचार भदोही जिले के एक चिकित्सालय में चल रहा है। घटना 30 दिसंबर की है। गुरुजी ने  अभिभावक को दवा का पूरा पैसा देने का आश्वासन देकर मामले को प्रकाश में नहीं आने के लिए कहा था किन्तु जब उन्होंने पैसा नहीं दिया तब जाकर मामला उजागर हुआ। हवेली निवासी हौशिला प्रसाद साहू ने बताया कि उनका बेटा लवकुश प्राथमिक विद्यालय हवेली में कक्षा 3 का छात्र है। विगत 30 दिसंबर को छात्र स्कूल गया था। वहां गुरुजी ने उससे पढ़ाया गया विषय सुनाने के लिए कहा तो लवकुश नहीं बता पाया जिससे नाराज शिक्षक ने उसे इस बेरहमी से पीटा कि उसके गले के नीचे की पसली टूट गई। वह बेटे का उपचार भदोही के एक निजी चिकित्सालय में करा रहा है। उसने यह भी कहा कि गुरुजी ने दवा का खर्च देने के लिए कहा था किंतु अभी तक पैसा देने को कौन कहे देखने तक नहीं आये।

Share Now...