जौनपुर धारा, जौनपुर। जलालपुर थाना क्षेत्र के हुंसेपुर देशी शराब की दुकान पर बुधवार की सुबह आबकारी अधिकारी घनश्याम मिश्र ने औचक निरीक्षण किया जिसमें सेल्समैन सुबह से ही दारू अधिक दाम पर बेचते हुए पकड़ा गया। आबकारी अधिकारी द्वारा पहले अपने ड्राइवर को भेज कर शराब मंगायी। 65 रूपये की जगह ड्राइवर से 75 रूपया लिया गया। इसके बाद कुछ दूरी पर खड़े अधिकारी ने आकर सेल्समैन से पूछा दुकान कितने बजे खुलती है सेल्समैन बता न सका। आबकारी अधिकारी के औचक निरीक्षण से शराब के दुकानदारों में हड़कंप मच गया। वहीं बाजारवासियों ने अधिकारी घनश्याम मिश्र की सराहना की। बाजारवासियों ने सुबह से ही शराब बेचने पर कहाकि हम लोगों की बात पेपर के माध्यम से उच्च अधिकारियों तक पहुंचाई जाए जिससे शराब की दुकाने समय से खुल सकें।
― Advertisement ―
जौनपुर में गमगीन माहौल में मनाया गया यौमे आशूरा, कर्बलाओं में सुपुर्द-ए-खाक किए गए ताजिए
जौनपुर में यौमे आशूरा पूरे श्रद्धा और गमगीन माहौल में मनाया गया। विभिन्न इमामबाड़ों से निकले मातमी जुलूसों के साथ ताजियों को कर्बलाओं में सुपुर्द-ए-खाक किया गया। शामे गरीबां की मजलिस में कर्बला के शहीदों को खिराज-ए-अकीदत पेश की गई।
आबकारी अधिकारी ने किया देशी शराब की दुकान का औचक निरीक्षण

Previous article
Next article

