Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

55 साल का इंतजार, अब भी अधूरा आशियाना; पट्टे की जमीन पर कब्जे के लिए भटक रहे मुसहर परिवार

जौनपुर के खुटहन ब्लॉक स्थित बड़नपुर गांव में मुसहर परिवारों को वर्ष 1972 में पट्टे की भूमि आवंटित हुई थी, लेकिन आज तक उन्हें वास्तविक कब्जा नहीं मिल सका। मुख्यमंत्री आवास योजना का लाभ भी जमीन विवाद के कारण अधूरा पड़ा है।
Homeअपना जौनपुरअतुल्य वेल्फेयर ट्रस्ट के मुख्य कार्यकारिणी की त्रैमासिक बैठक सम्पन्न

अतुल्य वेल्फेयर ट्रस्ट के मुख्य कार्यकारिणी की त्रैमासिक बैठक सम्पन्न

जौनपुर धारा, जौनपुर। अतुल्य वेल्फेयर ट्रस्ट के मुख्य कार्यकारिणी की बैठक ट्रस्ट के कार्यालय अल्फावेटज प्री.स्कूल मे सभी मुख्य कार्यकारिणी के अध्यक्षों और सदस्यों के साथ संपन्न हुआ। बैठक मे चारो समिति स्वास्थ्य, शिक्षा, समाजसेवा, गुलाबी के सदस्य उपस्थित रहे। इसके अन्तर्गत त्रैमासिक कार्यक्रम की रूपरेखा बनाकर कार्यो को सुचारू रूप से आयोजित करने के लिए सभी सदस्यों ने एक कमेटी का गठन किया। कार्यक्रम में समाजसेवी अध्यक्ष वंशिका सिंह ने शिवानी चौरसिया को सार्वजनिक रूप से समाज सेवा समिति की सचिव की घोषणा की। सभी ट्रस्ट के सदस्यों ने बुके देकर और माला पहनाकर नयी सचिव को बधाई दिया। बैठक की अध्यक्षता शिक्षा समिति के संरक्षक डॉ.समर बहादुर सिंह पूर्व प्राचार्य टी.डी.कॉलेज, अध्यक्ष आशीष श्रीवास्तव और सचिव मीरा अग्रहरी के नेतृत्व मे किया गया। बैठक में मुख्यरूप से पूरे तीन महीने के किये जाने वाले कार्यो की रुपरेखा के बारे में जानकारी देकर सुचारू रूप से आयोजित करने की योजना का गठन किया। बैठक मे सचिव मीरा अग्रहरी ने आए हुए सभी सदस्यों का धन्यवाद और आभार व्यक्त किया। बैठक में मुख्यरूप से तीनों समिति के सदस्य गुलाबी समिति की अध्यक्ष बिट्टू किन्नर, मीडिया प्रभारी अजित गिरी, अंकित गुप्ता, मीडिया प्रभारी ज्ञान चन्द गुप्ता, मीडिया प्रभारी दीपक श्रीवास्तव उपस्थित रहे।