Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

आत्मा गवर्निंग बोर्ड की बैठक में 527.11 लाख की कृषि कार्ययोजना मंजूर

विकास भवन में आयोजित आत्मा योजना की बैठक में 527.11 लाख रुपये की कृषि कार्ययोजना स्वीकृत की गई। किसानों के प्रशिक्षण, कृषि नवाचार और प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने पर विशेष चर्चा हुई।
Homeअपना जौनपुरसरकार की महत्वपूर्ण योजनाओं को सही पात्रों तक जरूर पहुचाएं : बीडीओ

सरकार की महत्वपूर्ण योजनाओं को सही पात्रों तक जरूर पहुचाएं : बीडीओ

जौनपुर धारा, जौनपुर। गौराबादशाहपुर ब्लॉक क्षेत्र के दो ग्राम पंचायतों में ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया। इस ग्राम चौपाल में उपस्थित बीडीओ व अन्य अधिकारियों ने ग्रामीणों की समस्याओं को सुना। शुक्रवार को ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम पंचायत पिलखिनी और चौकी चौकीपुर गांव में आयोजित ग्राम चौपाल कार्यक्रम में बीडीओ कृष्णमोहन यादव पहुंचे। उनके सामने गांव के कई लोगों वृद्वा पेंशन, विधवा पेंशन, शौचालय व आवास के लिए लिखित आवेदन सौंपा। जिस पर बीडीओ ने सम्बन्धित विभाग को सही पात्रता की जांच करने के साथ आवेदन का निस्तारण करने का निर्देश दिया। बीडीओ ने कहा जो भी व्यक्ति पात्रता सूची में आएगा उसे जरूर उक्त महत्वपूर्ण योजनाओं का लाभ दिया जाएगा। बीडीओ ने दोनो गांव के सचिवों को संचारी रोग के प्रकोप को देखते हुये नियमित रूप से साफ-सफाई करवाते रहने का निर्देश दिया। इस अवसर पर ऋषभ सिंह, प्रीतम मौर्य, सचिव स्वतंत्र कुमार, प्रवीण सिंह, राजेश यादव, प्रधान मनोज मौर्या, राहुल सिंह इत्यादि मौजूद रहे।