Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर मेडिकल कॉलेज में 69 वर्षीय महिला की किडनी से निकाली 15.4 एमएम की पथरी

उमानाथ सिंह स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय में 69 वर्षीय महिला की किडनी में मौजूद 15.4 एमएम की पथरी का शल्य उपचार किया गया। स्वास्थ्य में सुधार के बाद मरीज ने चिकित्सकों से मिलकर आभार जताया।
Homeअपना जौनपुरअग्नि शमन सेवा शहीद स्मृति दिवस पर लोगो को किया गया जागरूक

अग्नि शमन सेवा शहीद स्मृति दिवस पर लोगो को किया गया जागरूक

  • बंदरगाह पर आग बुझाते बीरगती को प्राप्त कर्मियों को दी गई श्रद्धांजलि

जौनपुर धारा,मुंगराबादशाहपुर। स्थानीय सतहरिया स्थित फायर ब्रिगेड स्टेशन पर रविवार को अग्नि शमन सेवा स्मृति दिवस मनाया गया। इस दौरान मुंबई बंदरगाह पर आग बुझाते हुए बीरगति को प्राप्त कर्मियों को श्रद्धांजलि भी दी गई। इस सम्बन्ध मे फायर स्टेशन सेकेंड आफिसर अनिल यादव ने बताया कि आज ही के दिन मुंबई बंदरगाह पर एस एस फोर्ट स्टीफन मालवाहक पोत में अचानक लगी आग को बुझाते हुए 66कर्मी वीरगति को प्राप्त हुए थे। उन्हीं की स्मृति में हर 14अप्रैल को अग्नि शमन सेवा शहीद स्मृति दिवस के रूप के साथ ही 14अप्रैल से 20अप्रैल तक अग्नि सुरक्षा सप्ताह के रूप में लोगो को जागरूक भी किया जाता है। इसी कड़ी में सुबह करीब 8बजे सतहरिया फायर स्टेशन पर सभी बीरगति कर्मियों को श्रद्धांजलि देने के साथ ही सतहरिया स्थित मुख्य चौराहा, बस स्टेशन, सतहरिया पुलिस चौकी, रोडवेज मुंगरा, रेलवे स्टेशन बादशाहपुर, थाना मुंगरा, थाना मछलीशहर पर मौजूद लोगो को अग्नि सुरक्षा से संबंधित पंपलेट देकर जागरूक किया गया। इसी के साथ ही लोगो को अग्नि बचाव के अनेक टिप्स भी बताए गए। इसी कड़ी में एसडीएम मछलीशहर राजेश चौरसिया के साथ ही क्षेत्रधिकारी गिरेंद्र सिंह को पिन फ्लैग भी लगाया गया। इस दौरान फायर स्टेशन सेकेंड आफिसर अनिल यादव के साथ चालक अशोक यादव, फायर मैन लौटन राम, आशु पवार, सुनील सिंह, सनोज कुमार, सुनील बिन्द, आलोक रंजन, अलफ पटेल, सूरज कुमार आदि कर्मी मौजूद रहे।