― Advertisement ―

spot_img

एसएसपी कुँवर अनुपम सिंह ने किया पुलिस कार्यालय का औचक निरीक्षण

जौनपुर। Jaunpur SSP Inspection के तहत जिले की कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुँवर अनुपम सिंह...
Homeअपना जौनपुरस्टेशन पर यात्री को मारपीट कर नगदी समेत मोबाइल छीना

स्टेशन पर यात्री को मारपीट कर नगदी समेत मोबाइल छीना

  • जीआरपी जंघई अपराधियों पर नकेल कसने नाकाम, बदमाशो के हौसले बुलंद

जौनपुर धारा,जौनपुर। मुंबई से गोदान एक्सप्रेस ट्रेन से जंघई उतरे यात्री को मारपीट कर अज्ञात आधा दर्जन बदमाशो ने दिन दहाड़े 2मोबाइल सहित नगदी छीन कर भाग गए। भुक्त भोगी ने जीआरपी जंघई को लिखित सूचना देते हुए कार्यवाही किए जाने की मांग की है। जनपद जौनपुर के बरसठी थाना क्षेत्र स्थित चकदोस्त निवासी मिथिलेश कुमार यादव पुत्र काशीनाथ यादव 26अप्रैल को उनका विवाह होना है। वे अपनी शादी मे सम्मलित होने के लिए रविवार को गोदान एक्सप्रेस ट्रेन से जंघई पहुंचे। वे जब स्टेशन से बाहर जाने लगे तो आधा दर्जन अज्ञात लोग ट्रेन से उतरते ही उनके आगे–पीछे हो लिए। स्टेशन परिसर से निकलते वक्त रास्ते मे बेवजह मारने पीटने लगे। पीड़ित ने बताया कि जेब में रखे कुछ रुपए और 2मोबाइल छीन कर बदमाश दो बाईक से भाग निकले। दिन दहाड़े सार्वजनिक स्थलों पर हो रही छीना झपटी और मारपीट से यात्री का सिर फट गया है। इस सम्बंध में जीआरपी प्रभारी जंघई अलीअतहर ने कहा कि मैं वाराणसी मीटिंग में आया हूं। मामला संज्ञान में आया है। जांच कर विधिक कार्यवाही की जाएगी।

Share Now...