जौनपुर धारा, लखनऊ । समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता व ट्विटर एडमिन को रविवार को लखनऊ पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इसके विरोध में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पुलिस मुख्यालय पहुंच गए। उन्होंने गिरफ्तारी का विरोध किया और कहा कि सरकार की तानाशाही नहीं चलेगी। वो अपने समर्थकों के साथ पुलिस मुख्यालय में ही बैठ गए। इस बीच बड़ी संख्या में सपा कार्यकर्ता पुलिस मुख्यालय पहुंचे और योगी सरकार के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। सपाइयों का कहना था कि तानाशाही नहीं चलेगी। पुलिस भाजपा के इशारे पर काम कर रही है और सपा के किसी भी नेता को गिरफ्तार कर ले रही है। पुलिस मुख्यालय में मौजूद सपा अध्यक्ष को वहां मौजूद अधिकारियों ने चाय ऑफर की। जिस पर अखिलेश यादव ने इनकार कर दिया। उन्होंने कहा, ‘आप जहर मिला दोगे तो… हमें आप पर भरोसा नहीं।’ बहुत कहने पर अखिलेश ने कहा कि हम बाहर से चाय मंगवा लेंगे और कप आपका ले लेंगे। इतना कहकर उन्होंने अपने कार्यकर्ता से चाय मंगवाई।
― Advertisement ―
लेखपाल भर्ती परीक्षा की तैयारियां तेज, 21 केंद्रों पर होंगे करीब 10 हजार परीक्षार्थी शामिल
जौनपुर में 21 मई को होने वाली लेखपाल भर्ती परीक्षा के लिए 21 केंद्र बनाए गए हैं, जिसमें करीब 10 हजार अभ्यर्थी शामिल होंगे।
अखिलेश यादव ने पुलिस मुख्यालय में चाय पीने से किया इनकार



