साल 2023 में कई बड़े सितारे साउथ की रीमेक फिल्मों में नजर आने वाले हैं। अजय देवगन की ‘भोला’ साउथ की फिल्म ‘कैथी’ का रीमेक है। वहीं कार्तिक आर्यन अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘अला वैकुंठपुरमलो’ के हिंदी रीमेक ‘शहजादा’ में नजर आएंगे। वहीं अक्षय कुमार और इमरान हाशमी भी मलयालम की सुपरहिट फिल्म ‘ड्राइविंग लाइसेंस’ के रीमेक के साथ 24 फरवरी को सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रहे हैं। फिल्म का नाम है सेल्फी। एक्शन-ड्रामा सेल्फी का ऑफिशल पोस्टर आज रिलीज कर दिया गया है। राज मेहता के निर्देशन में बनी इस फिल्म में अक्षय कुमार, इमरान हाशमी, डायना पेंटी और नुसरत भरुचा हैं। यह पहला मौका है जब अक्षय कुमार और इमरान हाशमी को एक साथ स्क्रीन पर देखा जा सकेगा। फिल्म का ट्रेलर जल्द ही रिलीज किया जाएगा।फिल्म के पोस्टर को शेयर करते हुए अक्षय कुमार ने लिखा है, ‘फैन्स स्टार को बना सकते हैं तो उसे बिगाड़ भी सकते हैं। अक्षय कुमार के इस कैप्शन को लेकर फैन्स ने बहुत ही मजेदार कमेंट करना शुरू कर दिया। एक फैन ने लिखा, ‘फैन मूवी का रीमेक है क्या भाईजी’ उसके बाद एक और कमेंट आया, ‘मलयालम मूवी ड्राइविंग लाइसेंस का रीमेक।’ एक और शख्स ने लिखा, ‘ओह गॉड, एक और रीमेक’ एक कमेंट आया, ‘जब बोला कि हेरा फेरी 3 करो हिट होगा। नहीं इनको तो पैसे कमाना है।’ वहीं एक फैन ने अक्षय कुमार को सलाह देते हुए कहा, ‘अक्षय सर आपके पास टाइम बहुत है, इस मूवी में अच्छे से रोल कीजिएगा।
― Advertisement ―
अक्षय कुमार ने शेयर किया ‘सेल्फी’ का पोस्टर तो…



