Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरकान्हा गो-आश्रय स्थल का डीएम ने किया निरीक्षण

कान्हा गो-आश्रय स्थल का डीएम ने किया निरीक्षण

जौनपुर धारा, जौनपुर। जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा द्वारा कान्हा गो-आश्रय स्थल प्यारेपुर का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान पाया कि गो-आश्रय स्थल में 190 गोवंश संरक्षित किए गए हैं। उन्होंने निर्देशित किया कि गोवंश के लिए हरे चारे की व्यवस्था पर्याप्त मात्रा में रहे और तिरपाल एवं बोरे पशुओं के लिए उपलब्ध रहे। जिलाधिकारी द्वारा गो-आश्रय स्थल के निर्माण के जाँच के संबंध में एक टीम गठित की गई जिसमें मुख्य विकास अधिकारी, अधीक्षण अभियंता पीडब्ल्यूडी एवं एक अन्य जिला स्तरीय अधिकारी की टीम द्वारा गुणवत्ता की जांच की जाएगी और खराब गुणवत्ता पाए जाने पर संबंधित ठेकेदार के विरुद्ध कार्यवाही करने के निर्देश भी दिए गए।