Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

मोहम्मद एजाजुद्दीन ने हासिल की पीएचडी की उपाधि

पूर्वांचल विश्वविद्यालय से पूरी की पीएचडी, खगोल विज्ञान पर वैज्ञानिक शोध कर आम लोगों तक पहुंचाना चाहते हैं जानकारीजौनपुर। सदर विधानसभा क्षेत्र निवासी स्वर्गीय...
Homeअपना जौनपुरअंतर्जनपदीय बदमाश मुठभेड़ में गोली लगने पर गिरफ्तार, साथी फरार

अंतर्जनपदीय बदमाश मुठभेड़ में गोली लगने पर गिरफ्तार, साथी फरार

जौनपुर धारा, खुटहन। खुटहन व सरपतहां थानों की संयुक्त पुलिस टीम ने गुरुवार की रात मुठभेड़ में अंतर्जनपदीय बदमाश को पैर में गोली लगने से घायल होने के बाद गिरफ्तार कर लिया। उसका साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। उसकी तलाश में पुलिस टीमें लगाई गई हैं। थानाध्यक्ष सरपतहां मनोज कुमार सिंह रात करीब दस बजे रामनगर तिराहा पर संदिग्ध वाहनों व व्यक्तियों की चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान बिना नंबर की बाइक सवार दो युवक पुलिस को देख भागने लगे। पीछा किए जाने पर जान से मारने की नीयत से पुलिस टीम पर तमंचे से गोली चला दी। कंट्रोल रूम के माध्यम से आसपास के थानों को अलर्ट कर दिया गया। दूसरी तरफ से थानाध्यक्ष खुटहन दिव्य प्रकाश सिंह मय फोर्स आ गए। दोनों तरफ से घिरने पर बदमाश सुईथाकला की तरफ मुड़ने में असंतुलित होकर गिर गए। बदमाशों ने फिर गोली चलाई जो दिव्य प्रकाश सिंह की बुलेटप्रूफ जैकेट में लगी।तब पुलिस टीम ने आत्मरक्षार्थ गोली चलाई जो एक के पैर में लगी। वह घायल होकर गिर गया, दूसरा अंधेरे का लाभ उठाकर भाग निकला। गिरफ्तार शुभम सिंह आजमगढ़ के दरवेशपुर का निवासी है। मौके से बिना नंबर की बाइक, 315 बोर का तमंचा, खोखा व कारतूस मिले हैं। पुलिस उसे उपचार के लिए सीएचसी सुईथाकला फिर जिला अस्पताल ले गई। गिरफ्तारी करने वाली टीम में हेड कांस्टेबल कपिल पासवान, संजीव कुमार सिंह, आफताब अहमद, कांस्टेबल सोनू मौर्य, अंकित राय, पवन कुमार यादव थे। सीओ शाहगंज अजीत कुमार सिंह चौहान ने बताया शुभम सिंह के विरुद्ध जलालपुर, सरपतहां, मछलीशहर व आजमगढ़ जिले के फूलपुर थानों में हत्या के प्रयास, गैंग्स्टर, आर्म्स एक्ट, चोरी, लूट, साजिश रचने के आठ मुकदमे दर्ज हैं।