Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरWorld Diabetes Day : विश्व मधुमेह दिवस पर जनजागरूकता रैली रवाना

World Diabetes Day : विश्व मधुमेह दिवस पर जनजागरूकता रैली रवाना

जौनपुर धारा,जौनपुर। विश्व मधुमेह दिवस’ के अवसर पर इस वर्ष थीम ँर्rीव्ग्हु ँarrग्ीे, उAझ्ए’ के अन्तर्गत एक जनजागरूकता रैली मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ.लक्ष्मी सिंह द्वारा हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया। रैली में कुंवर हरिवंश पैरामेडिकल कालेज के छात्र/छात्रओं ने प्रतिभाग किया गया। नोडल अधिकारी एनसीडी डॉ.राजीव कुमार ने बताया कि पिछले कुछ सालों में डायबिटीज के मरीजों की संख्या में तेजी से इजाफा हुआ है। ग्रामीण क्षेत्रों की तुलना में शहरी इलाकों में डायबिटीज के मरीज तेजी से बढ़ रहे है। जिसकी मुख्य वजह बदलती लाइफस्टाइल खान-पान और शारीरिक व्यायाम में कमी है। डा.के.के.पाण्डेय ने बताया कि डायबिटीज के कारण नसों, दिल और आंखों पर असर तो पड़ता ही है। इसके साथ ही हड्डीयों से जुडी समस्यों जैसे-ऑस्टियोपोरोसिस और प्रâैक्टर का खतरा बढ़ जाता है। हालांकि शुगर एक बहुत पुरानी बिमारी है, जिसे अपने खान-पान और लाइफस्टाइल के बदलाव से कंट्रोल में रखा जा सकता है। मधुमेह के लक्षण अत्यधिक प्यास लगना, अपरिहार्य वजन में कमी, बढ़ी हुई भूख, थकान महसूस करना, घावों का धीमा भरना इत्यादि लक्षण है। डायबिटीज से बचाव के लिये स्वस्थ्य आहार, नियमित व्यायाम, दवा का पालन, नियमित जॉच, तनाव कम करे, पर्याप्त नींद, पर्याप्त पानी पीये, रक्तचाप नियंत्रण रखने की सलाह दिये गये। इस अवसर पर नोडल अधिकारी एनसीडी डॉ.राजीव कुमार, जिला मलेरिया अधिकारी सुनील कुमार यादव एवं एनसीडी क्लीनिक अमर शहीद उमानाथ सिंह, जिला चिकित्सालय जौनपुर के मेडिकल ऑफिसर डा.केके पाण्डेय द्वारा प्रतिभाग किया गया।