Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरJaunpur News : ई-लाटरी से कृषि यंत्रों हेतु 186 कृषकों का हुआ...

Jaunpur News : ई-लाटरी से कृषि यंत्रों हेतु 186 कृषकों का हुआ चयन

जौनपुर धारा, जौनपुर। जिलाधिकारी डॉ.दिनेश चंद्र की अध्यक्षता में गठित कृषि यंत्रीकरण की 15सदस्यीय जनपद स्तरीय कार्यकारी समिति की निगरानी में गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में उन्नति शील कृषि यंत्रो के 186लक्ष्य के सापेक्ष ई-लाटरी के माध्यम से 186कृषको का पारदर्शी तरीके से चयन किया गया। एलईडी लगाकर पहले किसानों को डेमो के रूप में मॉक ड्रील करके दिखाया गया, फिर ई-लाटरी द्वारा चयन किया गया। 10हजार रुपये से अधिक अनुदान वाले कृषि यंत्रों के लिए 107रोटावेटर, 16कस्टम हायरिंग सेंटर, तीन कंबाइन हार्वेस्टर, चार स्माल गोदाम, पाच पावर टिलर, 09 लेजर लैंड लेवलर, 11कल्टीवेटर, पाँच स्ट्रा रीपर, सात थ्रेशर, चार मिनीराइस मिल और 15चैफ कटर के लिए किसानों का चयन किया गया। कार्यक्रम का संचालन उप परियोजना निदेशक आत्मा डा.रमेश चंद्र यादव ने किया। पारदर्शी तरीके से ई-लाटरी से कृषि यन्त्रो हेतु कृषको के चयन की प्रक्रिया को किसानों ने सराहा। इस मौके पर उपनिदेशक कृषि हिमांशु पाण्डेय, जिला कृषि अधिकारी विनय सिंह, जिला उद्यान अधिकारी डा. सीमा सिंह राणा, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी, एलडीएम, कृषि वैज्ञानिक डॉ.सुरेंद्र प्रताप सोनकर, जिला गन्ना अधिकारी सहित इन्द्रशेन सिंह, प्रेमचंद मौर्य, कमलेश यादव, जुनेद अहमद, आतीस तिवारी, आशा, मालती देवी आदि किसान मौजूद रहे।