Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

मोहम्मद एजाजुद्दीन ने हासिल की पीएचडी की उपाधि

पूर्वांचल विश्वविद्यालय से पूरी की पीएचडी, खगोल विज्ञान पर वैज्ञानिक शोध कर आम लोगों तक पहुंचाना चाहते हैं जानकारीजौनपुर। सदर विधानसभा क्षेत्र निवासी स्वर्गीय...
Homeअपना जौनपुरJaunpur: केराकत में बोरे के अभाव से गेहूं खरीद ठप, किसान परेशान

Jaunpur: केराकत में बोरे के अभाव से गेहूं खरीद ठप, किसान परेशान

जौनपुर। केराकत क्षेत्र में गेहूं खरीद व्यवस्था इन दिनों पूरी तरह प्रभावित हो गई है। अधिकांश क्रय केंद्रों पर बोरे की कमी के कारण खरीद कार्य ठप पड़ा है, जिससे किसानों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

भैरोभानपुर, लुत्तीपुर, सबहदीपुर और बसगित समेत कई गांवों के क्रय केंद्रों पर बोरे उपलब्ध नहीं हैं। ऐसे में किसान अपनी उपज बेचने के लिए केंद्रों के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन उन्हें निराश होकर लौटना पड़ रहा है।

भीषण गर्मी के बीच किसान जब क्रय केंद्रों पर पहुंचते हैं, तो जिम्मेदार अधिकारी बोरे की कमी का हवाला देकर उन्हें वापस भेज देते हैं। इससे किसानों में आक्रोश और चिंता दोनों बढ़ती जा रही है।

किसानों का कहना है कि यदि जल्द ही व्यवस्था नहीं की गई, तो उनकी फसल खराब होने का खतरा है। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि तत्काल बोरे उपलब्ध कराकर खरीद प्रक्रिया शुरू कराई जाए।

स्थानीय किसानों ने चेतावनी दी है कि यदि समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वे आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगे।