Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरJaunpur: जनगणना 2027 की तैयारियां तेज, प्रगणकों का प्रशिक्षण शुरू

Jaunpur: जनगणना 2027 की तैयारियां तेज, प्रगणकों का प्रशिक्षण शुरू

जौनपुर। भारत की जनगणना 2027 को लेकर जौनपुर में तैयारियां तेज हो गई हैं। प्रथम चरण के तहत मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना के लिए प्रगणकों और पर्यवेक्षकों का प्रशिक्षण शुरू कर दिया गया है।

तहसील सदर स्थित टी.डी. बालिका इंटर कॉलेज में जिलाधिकारी ने प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए जनगणना के महत्व और सटीक डेटा संकलन पर जोर दिया। वहीं अन्य प्रशिक्षण केंद्रों पर भी अधिकारियों द्वारा कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

जनपद में 16 अप्रैल से 6 मई 2026 तक कुल 216 बैचों में 10 हजार से अधिक गणनाकर्मियों को प्रशिक्षित किया जा रहा है। प्रशिक्षण में मकान सूचीकरण, डेटा संकलन और डिजिटल प्रक्रिया से जुड़ी जानकारी दी जा रही है।

जानकारी के अनुसार, उत्तर प्रदेश में 22 मई से 20 जून तक जनगणना के पहले चरण का कार्य किया जाएगा, जबकि 7 मई से 21 मई तक नागरिकों को स्व-गणना की सुविधा भी दी जाएगी।

प्रशासन ने सभी संबंधित कर्मियों को निर्देश दिए हैं कि वे प्रशिक्षण को गंभीरता से लें और जनगणना कार्य को सफलतापूर्वक संपन्न कराएं।