Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जंतर-मंतर की घटना की निष्पक्ष जांच की मांग, राष्ट्रपति और मानवाधिकार आयोग को भेजा ज्ञापन

जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान कथित हिंसा और मानवाधिकार उल्लंघन की घटना को लेकर राष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन ने निष्पक्ष जांच की मांग की है। संगठन ने राष्ट्रपति, राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग और सर्वोच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश को ज्ञापन भेजकर घायलों को न्याय और सहायता दिलाने की मांग की।
Homeअपना जौनपुरJaunpur Heatwave Alert: लू का खतरा बढ़ा, प्रशासन ने जारी की एडवाइजरी

Jaunpur Heatwave Alert: लू का खतरा बढ़ा, प्रशासन ने जारी की एडवाइजरी

जौनपुर। जनपद में लगातार बढ़ते तापमान को देखते हुए जिला प्रशासन ने लू और गर्म हवाओं से बचाव के लिए एडवाइजरी जारी की है। तापमान 44 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंचने से हीटवेव का खतरा बढ़ गया है।

प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि दोपहर 12 बजे से 3 बजे के बीच अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलें। पर्याप्त मात्रा में पानी पीते रहें, भले ही प्यास न लगे।

लोगों को हल्के रंग के ढीले सूती कपड़े पहनने, सिर को ढककर रखने और धूप से बचाव के उपाय अपनाने की सलाह दी गई है। बाहर काम करने वालों को विशेष सतर्कता बरतने को कहा गया है।

स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने चक्कर या कमजोरी महसूस होने पर तुरंत चिकित्सक से संपर्क करने की सलाह दी है। साथ ही लस्सी, छाछ, नींबू पानी जैसे घरेलू पेय पदार्थों का सेवन करने की बात कही गई है।

प्रशासन ने यह भी चेतावनी दी है कि बच्चों और पालतू जानवरों को धूप में खड़े वाहनों में न छोड़ें। लोगों से मौसम अपडेट पर नजर रखने और अत्यधिक गर्मी में घर के अंदर रहने की अपील की गई है।