― Advertisement ―

spot_img
HomeमनोरंजनUrfi impressed in gown look : गाउन लुक में उर्फी ने किया...

Urfi impressed in gown look : गाउन लुक में उर्फी ने किया इम्प्रेस

उर्फी जावेद ने अपने गाउन लुक से सबको इम्प्रेस कर दिया है। उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह अपने ग्लैमरस लुक से सबको दीवाना बना रही हैं। उर्फी जावेद ने अपने इस लुक में गाउन को बेहद खूबसूरती से पहना है, जिसमें उनकी सुंदरता और आकर्षण दोनों ही उभरकर सामने आ रहे हैं। उनके मेकअप और हेयरस्टाइल ने उनके इस लुक को और भी निखार दिया है। वीडियो में उर्फी जावेद की मुस्कान और उनकी अदाकारी ने सबको मोहित कर दिया है। उनके फैंस उनकी इस वीडियो पर खूब प्यार बरसा रहे हैं और उनकी तारीफ कर रहे हैं।

Vicky-Vidya earned so many crores  विक्की-विद्या ने कमा लिए इतने करोड़

राजकुमार राव और तृप्ति डिमरी की फिल्म विक्की विद्या का ‘वो वाला वीडियो’ के बॉक्स ऑफिस शानदार कलेक्शन की है। इस फिल्म ने अपने 13वें दिन महज 94लाख रुपये कमाई की है, और ये काफी कम है। फिलहाल फिल्म का कुल कलेक्शन 36.44करोड़ रुपये हो चुका है। देखने वाली बात होगी कि फिल्म की कमाई कहां तक जाती है।

जुनैद खान पर भड़का मशहूर इंफ्लुएंसर

पुनीत सुपरस्टार ने कहा,”कौन बनेगा करोड़पति में आमिर खान के साथ साथ उसका बेटा जुनैद खान भी उस शो पर पहुंचा था। जब आमिर खान ने जुनैद खान की एंट्री करवाई तो जुनैद एंट्री के वक्त सिर्पâ अमिताभ बच्चन के पैर छूता है। इसको इतनी भी तमीज नहीं है कि अपने बाप के भी पैर छू लूं। आमिर खान इसको यहां तक लेकर आया लेकिन सिर्पâ अमिताभ बच्चन के पैर छूता है। इस वीडियो को इतना शेयर करना की वीडियो पूरे हिंदुस्तान तक पहुंचे। आमिर खान और अमिताभ बच्चन के पास भी पहुंचे।

अर्शी खान ने लगाए खेसारी लाल पर गंभीर आरोप

अर्शी खान ने खेसारी लाल पर की आरोप लगाए हैं। अर्शी ने तो खेसारी के साथ काम करने को अपनी गलती बताई है। बता दें कि अर्शी खान ने बॉलीवुड की फिल्म अंदाज की भोजपुरी रीमेक की थी। इस फिल्म में उनके साथ खेसारी लाल नजर आए थे। वहीं एक बातचीत के दौरान अर्शी खान ने कहा कि उन्हें उनके साथ काम करने में काफी परेशान हुई थी। वहीं बाद में उन्हें दरकिनार कर दिया गया था।

जया बच्चन के मां के निधन की खबर है झूठी

हाल ही में उनकी केयर टेकर बबली ने इसकी पुष्टी की है कि जया बच्चन की मां इंदिरा भादुड़ी का निधन नहीं हुआ है। मिल रही अपडेट के मुताबिक उनकी पिछले साल हार्ट से जुड़ी सर्जरी हुई थी। जिसमें पेसमेकर लगया गया था। जिस वजह से उन्हें थोड़ी दिक्कत रहती है, लेकिन अब वह ठीक हैं, वह खाना पीना खा रही हैं। उनका इलाज ठीक से हो इसलिए उन्हें अस्पताल में रखा गया है। बता दें कि इंदिरा भादुड़ी 94 साल की हैं।

Share Now...