सोशल मीडिया पर अक्सर बॉलीवुड सेलिब्रिटीज अपने स्टाइल की वजह से काफी ज्यादा पसंद किए जाते हैं तो कई बार वह ट्रोल भी हो जाते हैं। सेलिब्रिटीज की छोटी सी गलती भी यूजर्स पकड़ लेते हैं और बाद में फिर उनके वीडियो भी वायरल कर दिए जाते हैं। इसी बीच एक ऐसा वीडियों भी वायरल हो रहा है जिसमें मुकेश अंबानी के लाडले छोटे बेटे अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी में जया बच्चन का स्टाइल देखकर हर कोई हैरान रह गया था। दरअसल शादी में जया बच्चन अपनी साड़ी के पल्लू में पिन लगाना भूल गई थी और उन्होंने दुपट्टे की तरह अपनी साड़ी के पल्लू को हाथ में लटकाया हुआ था, और अब अनन्या पांडे का एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में अनन्या पांडे भी जया बच्चन का स्टाइल कॉपी करती हुई नजर आई। इस दौरान एक्ट्रेस ने जया बच्चन की तरह ही अपनी साड़ी के पल्लू को अपने हाथ में लटकाया हुआ है। अनन्या पांडे को लगा कि जया बच्चन ने स्टाइल के लिए अपने पल्लू में पिन नहीं लगाई थी लेकिन ऐसा नहीं है।
― Advertisement ―
जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन
जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Ananya got trolled by copy Jaya Bachchan : जया बच्चन का स्टाईल कॉपी कर ट्रोल हो गई अनन्या


