Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

हैप्पी मॉडल स्कूल में मिशन शक्ति जागरूकता कार्यक्रम

मुंगराबादशाहपुर के हैप्पी मॉडल पब्लिक स्कूल में थाना पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने छात्राओं से छेड़छाड़ या उत्पीड़न की स्थिति में निडर होकर शिकायत करने की अपील की।

E-Paper 10-10-2026

Homeउत्तर प्रदेशUP : ज्वैलरी शॉप में घुसने के लिए बनाई सुरंग बगल की...

UP : ज्वैलरी शॉप में घुसने के लिए बनाई सुरंग बगल की दुकान में निकली

मेरठ में सुरंग बनाकर सर्राफ की दुकान में घुसने का प्रयास किया गया है. गनीमत रही कि सुरंग बगल वाली दुकान में जा निकली. हैरानी की बात यह है कि इस से पहले भी बदमाश इस सर्राफ की दुकान ने सुरंग बना कर घुसे थे और चोरी की वारदात को अंजाम दिया था. मेरठ में सर्राफ की दुकान में सुरंग बनाकर घुसने की यह तीसरी वारदात है. 

घटना की सूचना पर व्यापारी नेता जमा हुए और पुलिस की कार्यवाही पर सवाल उठाए साथ ही धरना देकर बैठ गए. वहीं, पुलिस का कहना है कि घटना का जल्द ही खुलासा किया जाएगा. मामला नौचंदी थाने के गढ़ रोड का है. यहां प्रिया ज्वेलर्स के नाम से एक सर्राफ की दुकान है. इसमें चोरों ने सुरंग बनाकर घुसने का प्रयास किया. चोरों ने पूरी सुरंग खोद ली. मगर, वह सुरंग सर्राफ की बराबर वाली दुकान में जा निकली. बताया जा रहा है कि जिस दुकान में सुरंग निकली, वह एक घर में ही बनी है. रात के समय जब घरवालों ने कुछ आवाज सुनी. उन्होंने उठकर खोजबीन की, तो उन्हें सुरंग का पता लगा. यह देखकर वे लोग हैरान रह गए. हालांकि, जिस दुकान में सुरंग निकली, उसमें कुछ नहीं था. बता दें कि इससे पहले भी 25 अगस्त 2022 को इसी प्रिया ज्वेलर्स की दुकान में चोरी करने के लिए बदमाश सुरंग बनाकर घुसे थे और लाखों का सामान दुकान ले उड़े थे. उस समय घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई थी. उस समय चोर नाले से सुरंग बना कर दुकान में घुसे थे. हालांकि, इस बार जो चोरों ने सुरंग खोदी है, वह किस जगह से शुरू हुई थी, वह जगह अभी तक नहीं मिल पाई है. उसको पुलिस ढूंढने में लगी है. पुलिस ने एक शख्स को सुरंग के अंदर भी भेजा. मगर, वह अंदर से ब्लॉक है. हैरानी की बात यह है कि मौके से दो गैस सिलेंडर और एक गैस कटर भी मिला है. वहीं, दुकान मालिक हेमेंद्र राणा ने बताया कि 25 अगस्त 2022 में भी उनके यहां ऐसी ही घटना हुई थी. सीसीटीवी फुटेज में एक चोर दिखाई दिया था और उसकी फुटेज पुलिस को दी गई थी. गुरुवार की सुबह भी बराबर वाली दुकान में एक सुरंग मिली है. अगर चोरी की घटना उनके दुकान में हो जाती, तो वह बर्बाद हो जाते. व्यापारी नेताओं में घटना के बाद से बहुत रोष है. मामले में सिविल लाइन के सीओ अरविंद चौरसिया ने बताया, “गुरुवार की सुबह 11 बजे सूचना मिली कि एक दुकान में सुरंग बनाकर घुसने का प्रयास किया गया है. पुलिस ने मौके पर निरीक्षण किया और पता लगाया जा रहा है कि सुरंग कहां से खोदी गई है. घटना स्थल पर गैस कटर और सिलेंडर भी बरामद हुए हैं. मामले की जांच की जा रही है. जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा.