Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरJaunpur Dhara News : अज्ञात चोरों ने बंद घर को बनाया निशाना,...

Jaunpur Dhara News : अज्ञात चोरों ने बंद घर को बनाया निशाना, लाखों की चोरी

जौनपुर धारा, जौनपुर। सिंगरामऊ थाना क्षेत्र के कैथोरा गांव में अज्ञात चोरों ने बंद घर को निशाना बनाकर लाखों का सामान चोरी कर लिया। उक्त गांव निवासी वीरेंद्र प्रताप सिंह पुत्र स्व.जंग बहादुर सिंह ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि वह इलाज के लिए 1अक्टूबर को अपने पुत्र के पास महाराष्ट्र गया था। उसके पड़ोसी ने 23 अक्टूबर को फोन करके जानकारी दिया कि उसके घर का ताला टूटा हुआ है। इस सूचना पर वह महाराष्ट्र से घर आया और देखा कि घर का ताला तोड़कर अंदर रखे सामान को अज्ञात चोरों ने चुरा लिया है। इस सम्बंध में थानाध्यक्ष ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज करके आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।