जौनपुर धारा, मुंगराबादशाहपुर। अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद मुंगराबादशाहपुर के द्वारा आरटीआई आवेदन कर्ता के साथ दुर्व्यवहार करने का मामला प्रकाश मे आया है। जिसको लेकर अशोक विश्वकर्मा ने पुलिस अधीक्षक से सुरक्षा व न्याय की गुहार लगाई है। आरटीआई एक्टिविस्ट अशोक विश्वकर्मा ने पुलिस अधीक्षक को दिए प्रार्थना पत्र में बताया है कि लगभग 150से 200से अधिक आरटीआई आवेदन आनलाइन व आफलाइन किया जा चुका है, भ्रष्टाचार सम्बंधी है। ठेकेदारों द्वारा मानकों की अनदेखी पर नगरपालिका वâो आनलाइन शिकायत घ्उRए संख्या 40019424059654 दर्ज कराई गई है। जिसके सन्दर्भ में बीते 09 अक्टूबर की दोपहर लगभग 12.26बजे नगर पालिका मुंगरा बादशाहपुर के कार्यालय में जाकर ग्राम कमालपुर में नाली निर्माण कार्य के मानकों की अनदेखी पर प्रार्थी द्वारा सवाल उठाए गए। जिसके सन्दर्भ में नाली निर्माण में प्रयुक्त सामग्रियों बालू, सीमेंट व ईंट की मोबाइल द्वारा खीचें गए फोटो अधिशासी अधिकारी अखिलेश तिवारी को व जल निगम जेई के मौजूदगी में दिखाए। जिस पर वह बिफर पड़े और अभद्र व्यवहार करते हुए कहा कि मामले में फंसाकर आरटीआई कानून तुम्हारे पिछवाड़े में डाल देंगे, आरटीआई आवेदन कर्ता को आफिस से भगा दिया गया। मुंगरा के पुलिस पर भरोसा नहीं किया जा सकता, क्योंकि वो सत्तापक्ष नेताओं व भूमाफियाओं के इशारे पर कुछ भी कर सकते हैं, चूंकि प्रार्थी अत्यंत गरीब है। पीड़ित के अनुसार जांच के लिए प्रार्थना पत्र थाने में आया है। वहीं थानाध्यक्ष संतोष पाठक से संपर्क किया गया तो उन्होंने कहा कि अब एक एक शब्दों मुझे याद नहीं है और फोन कट कर दिया।
― Advertisement ―
जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन
जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Jaunpur Dhara News : अधिशासी अधिकारी पर लगाया दुर्व्यवहार करने का आरोप


