Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

पूरनपुर में अंडरपास निर्माण की मांग पर डीआरएम का निरीक्षण, ग्रामीणों को मिली नई उम्मीद

पूरनपुर गांव के सामने बंद किए गए रेलवे मार्ग पर अंडरपास निर्माण की मांग को लेकर डीआरएम वाराणसी ने निरीक्षण किया। ग्रामीणों को उम्मीद है कि स्वीकृति मिलने के बाद वर्षों पुरानी आवागमन समस्या का समाधान होगा।
Homeअपना जौनपुरTraining Workshop : सात दिवसीय ताइक्वांडो प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन

Training Workshop : सात दिवसीय ताइक्वांडो प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन

जौनपुर धारा, गौराबादशाहपुर। लायंस क्लब जौनपुर गोमती द्वारा मिशन शक्ति, महिला सशक्तिकरण एवं बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान के अंतर्गत बालिकाओं के लिए निःशुल्क सात दिवसीय ताइक्वांडो प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन सरस्वती शिशु मंदिर माध्यमिक विद्यालय गौराबादशाहपुर जौनपुर में किया गया। प्रशिक्षण कार्यशाला का उद्घाटन शिवप्रकाश उप जिलाधिकारी भदोही द्वारा किया गया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में संस्कृति गुप्ता प्रबंधक-खादी ग्रामोद्योग बलिया व दिनेश सोनकर पति/प्रतिनिधि नगर पंचायत अध्यक्ष गौराबादशाहपुर उपस्थित रहे। आए हुए अतिथियों का स्वागत एवं सम्मान अध्यक्ष धर्मेंद्र प्रसाद गुप्ता द्वारा किया गया। डिप्टी डिस्ट्रिक्ट गवर्नर मनीष गुप्ता ने अपने उद्बोधन में प्रशिक्षण के उद्देश्य व महत्व पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में जोन चेयरपर्सन धीरज गुप्ता उपाध्यक्ष डा.राजेश मौर्य, शिवकुमार साहू, कमलेश प्रधानाचार्य, धर्मेंद्र जायसवाल, अजीत सोनकर, प्रियांशु साहू, पप्पू चौरसिया, तनसीत अहमद शानू, राधेश्याम विश्वकर्मा, उमेश सिंह, डा.राधेश्याम प्रजापति, विद्यालय परिवार के समस्त स्टाफ एवं क्षेत्र के अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। कार्यक्रम में संजीव साहू अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी/कांस्य पदक विजेता के निर्देशन में अश्विन पांडे ताइक्वांडो कोच/ब्लैक बेल्ट फर्स्ट डॉन एवं शिवानी पांडे ताइक्वांडो कोच/ब्लैक बेल्ट फर्स्ट डॉन ने बालिकाओं के आत्मरक्षार्थ हेतु ताइक्वांडो जूडो कराटे के विभिन्न विधाओं का प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण शिविर में 80छात्राओं ने प्रशिक्षण प्राप्त करने हेतु अपना रजिस्ट्रेशन करवाया।