Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

पूरनपुर में अंडरपास निर्माण की मांग पर डीआरएम का निरीक्षण, ग्रामीणों को मिली नई उम्मीद

पूरनपुर गांव के सामने बंद किए गए रेलवे मार्ग पर अंडरपास निर्माण की मांग को लेकर डीआरएम वाराणसी ने निरीक्षण किया। ग्रामीणों को उम्मीद है कि स्वीकृति मिलने के बाद वर्षों पुरानी आवागमन समस्या का समाधान होगा।
Homeअपना जौनपुरJaunpur News : बुनियादी सुरक्षा से पूरी नहीं होती जरूरतें : प्रतिमा...

Jaunpur News : बुनियादी सुरक्षा से पूरी नहीं होती जरूरतें : प्रतिमा वर्मा

जौनपुर धारा, बदलापुर। स्कूलों को सुरक्षित रखने से बच्चों को एक उत्साहजनक माहौल में रहने का मौका मिलता है जो सामाजिक और रचनात्मक क्रिया कलापों को सीखने को बढ़ावा देता है। जब उनकी बुनियादी सुरक्षा से ज़रूरतें पूरी नहीं होती हैं, तो बच्चों को स्कूल में सहज महसूस न होने का जोखिम उठाना पड़ता है। परिणामस्वरूप वह स्कूल आना बंद कर सकते हैं या वे पूरे दिन तनाव में रह सकते हैं। उक्त बातें बदलापुर की डिप्टी एसपी प्रतिमा वर्मा ने कही। सोमवार को प्राथमिक शिक्षा विभाग बदलापुर द्वारा पूर्व माध्यमिक विद्यालय तियरा के मैदान में आयोजित टीचर्स क्रिकेट प्रीमियर लीग सीजन-3 के उद्घाटन समारोह को बतौर मुख्य अतिथि सम्बोधित कर रही थीं। उन्होंने कहा कि समाज के विकास में शिक्षा और सुरक्षा का महत्वपूर्ण स्थान है। विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित वरिष्ठ पत्रकार शिवपूजन पांडे ने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताओं से खेल को बढ़ावा मिलता है। उद्घाटन समारोह में पहुंचे खंड शिक्षा अधिकारी अरविन्द कुमार पाण्डे ने भी प्रतियोगिता में शामिल सभी शिक्षकों को शुभकामनाएं दी। जिला अध्यक्ष अनिल यादव ने कहा कि शिक्षक अपने दायित्वों का पालन करने के साथ-साथ समाज के विकास में भी अपना योगदान दे रहा है। उद्घाटन समारोह में उपस्थित लोगों में पूर्व जिला पंचायत सदस्य रमाशंकर यादव, प्रदेश मीडिया प्रभारी सच्चिदानंद तिवारी,  ब्लॉक महामंत्री रायसाहब यादव, नंद कुमार यादव, जिला उपाध्यक्ष प्रमोद यादव, बृजेश यादव, आनंद तिवारी, अच्छेलाल यादव आदि का समावेश रहा। कार्यक्रम का संचालन आलोक यादव ने किया।