Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

पूरनपुर में अंडरपास निर्माण की मांग पर डीआरएम का निरीक्षण, ग्रामीणों को मिली नई उम्मीद

पूरनपुर गांव के सामने बंद किए गए रेलवे मार्ग पर अंडरपास निर्माण की मांग को लेकर डीआरएम वाराणसी ने निरीक्षण किया। ग्रामीणों को उम्मीद है कि स्वीकृति मिलने के बाद वर्षों पुरानी आवागमन समस्या का समाधान होगा।
Homeअपना जौनपुरtraffic rules 2024 : यातायात नियमों के प्रति जागरूक कर दिलाई गई...

traffic rules 2024 : यातायात नियमों के प्रति जागरूक कर दिलाई गई शपथ

जौनपुर धारा, जौनपुर। यातायात माह नवम्बर 2024 के तहत शुक्रवार को यातायात जागरूकता अभियान चलाया गया, इस दौरान शहर के प्रमुख चौराहों पर लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक शपथ दिलाई गई। यातायात पुलिस ने इस अभियान के दौरान 1294वाहनों का चालान किया और नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन मालिकों को चेतावनी दी। इसी क्रम में शहर के सिपाह तिराहे पर आटो-ई-रिक्शा चालकों को इकट्ठा कर यातायात नियमों की शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर यातायात क्षेत्राधिकारी नगर देवेश कुमार और प्रभारी निरीक्षक यातायात जी.डी.शुक्ला ने वाहनों के चालक-स्वामियों को सड़क पर वाहनों को खड़ा करने से होने वाली दुर्घटनाओं और जाम की समस्या के बारे में समझाया। शहर के प्रमुख तिराहों पर वाहनों को सड़क पर खड़ा करने वाले वाहन मालिकों को चेतावनी दी गई। इसके बाद, नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों को हटवाया गया। जिन वाहनों के मालिकों ने वाहन नहीं हटाए, उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की गई। इस दौरान लाउडस्पीकर के माध्यम से लोगों को हेलमेट और सीट बेल्ट लगाने, मोटरसाइकिल पर तीन सवारी न बैठाने, तेज गति से वाहन न चलाने और वाहनों में काली फिल्म न लगाने के बारे में जागरूक किया गया। जागरूकता अभियान में काली फिल्म लगे वाहनों से फिल्म उतरवाने की भी कार्रवाई की गई। पुलिस ने इसे दुर्घटनाओं को कम करने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण कदम बताया। यातायात पुलिस की इस सख्त कार्रवाई से उम्मीद जताई जा रही है कि शहर में यातायात नियमों का पालन और सुरक्षा सुनिश्चित होगी।