Tag: छठ महोत्सव
गोमती घाट पर छठ महोत्सव का समापन, लोकगीतों ने बांधा समां
जौनपुर के भामाशाह नमामि गंगे गोमती घाट पर आयोजित दो दिवसीय छठ महोत्सव का समापन उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देने के साथ हुआ। भोजपुरी और छठ गीतों की प्रस्तुतियों ने घाट को भक्तिमय बना दिया। सात वर्षीय आराध्या सिंह ने भी धार्मिक गीत सुनाकर सराहना बटोरी।

