Tag: चुनाव प्रक्रिया
जौनपुर में मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, पुतला फूंका
चुनाव प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं और ‘वोट चोरी’ के आरोपों को लेकर जौनपुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने विरोध मार्च निकालकर पुतला फूंका और अपनी मांगें रखीं। कांग्रेस नेताओं के आरोपों के बीच निर्वाचन आयोग का पक्ष भी सार्वजनिक रूप से सामने आया है।

