Tag: ग्रामीण समस्या
फौजी की पहल लाई रंग, चकमार्ग के बीच से हटाया गया ट्रांसफार्मर
जौनपुर के केराकत क्षेत्र के बलईपुर गांव में करीब 40 वर्षों से चकमार्ग के बीच लगा ट्रांसफार्मर डीएम के निर्देश पर हटा दिया गया। पूर्व सैनिक कुनाल यादव ने अधिकारियों के सामने ग्रामीणों की समस्या उठाई थी। बिजली विभाग ने ट्रांसफार्मर को रास्ते के किनारे स्थापित कर दिया, जिससे आवागमन सुगम हुआ और ग्रामीणों को राहत मिली।
72 घंटे से करीब पांच दर्जन घर अंधेरे में, स्कूल के पास सड़क पर पड़ा विद्युत तार
लोहता गांव में आंधी-बारिश के बाद करीब पांच दर्जन घरों की बिजली 72 घंटे से गुल है। प्राथमिक विद्यालय के पास सड़क पर टूटे विद्युत तार से हादसे का खतरा बना हुआ है।
सड़क किनारे उगी झाड़ियों ने बढ़ाई हादसे की आशंका
सुजानगंज क्षेत्र में बरसात के बाद सड़क किनारे घनी झाड़ियां उगने से पटरियां छिप गई हैं। राहगीरों को मुख्य सड़क पर चलना पड़ रहा है, जिससे हादसे की आशंका बढ़ गई है।
पूरनपुर में अंडरपास निर्माण की मांग पर डीआरएम का निरीक्षण, ग्रामीणों को मिली नई उम्मीद
पूरनपुर गांव के सामने बंद किए गए रेलवे मार्ग पर अंडरपास निर्माण की मांग को लेकर डीआरएम वाराणसी ने निरीक्षण किया। ग्रामीणों को उम्मीद है कि स्वीकृति मिलने के बाद वर्षों पुरानी आवागमन समस्या का समाधान होगा।
सड़क नहीं बनी तो खुद बनाएंगे: आनंद उपाध्याय
जौनपुर: मछलीशहर ब्लॉक के नवापुर गांव में आजादी के बाद से अब तक सड़क न बनने से नाराज उद्योगपति आनंद विक्रमाजीत उपाध्याय ने खुद...

