Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरSuryakumar Yadav के टीममेट का आया बड़ा बयान

Suryakumar Yadav के टीममेट का आया बड़ा बयान

भारतीय खिलाड़ी सूर्यकुमार यादव ने लिमिटेड ओवर फॉर्मेट में खासा प्रभावित किया है. वहीं, पिछले दिनों इस खिलाड़ी ने कहा था कि वह टेस्ट फॉर्मेट में खेलना चाहते हैं. फिलहाल, भारतीय टीम न्यूजीलैंड के दौरे पर है. इसके बाद टीम इंडिया बांग्लादेश दौरे पर जाएगी. सूर्यकुमार यादव को चोटिल रवीन्द्र जडेजा की जगह स्टैंडबॉय प्लेयर के तौर पर टेस्ट सीरीज के लिए चुना गया है. टीम इंडिया बांग्लादेश के खिलाफ 2 टेस्ट मैचों की सीरीज खेलगी. बहरहाल, सूर्यकुमार यादव इस भारतीय टीम का हिस्सा होंगे. विनायक माने मुंबई की टीम में सूर्यकुमार यादव के साथ खेल चुके हैं. अब उन्होंने सूर्यकुमार यादव के टेस्ट क्रिकेट खेलने पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. दरअसल, विनायक माने अंडर-19 के दिनों से सूर्यकुमार यादव को जानते हैं. उन्होंने कहा कि सूर्यकुमार यादव टेस्ट फॉर्मेट में खेलना चाहते हैं. हालांकि, विनायक माने कहते हैं कि इस बात की कोई गारंटी नहीं है कि सूर्यकुमार यादव टेस्ट क्रिकेट में कामयाब होंगे या नहीं. गौरतलब है कि सूर्यकुमार यादव के लिए साल 2022 शानदार रहा है. पिछले दिनों न्यूजीलैंड के खिलाफ 51 गेंदों पर नाबाद 111 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली थी.

गौरतलब है कि बीसीसीआई ने बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए रवीन्द्र जडेजा की जगह स्टैंडबॉय प्लेयर के नाम का ऐलान किया है. वनडे और टी20 फॉर्मेट में शानदार प्रदर्शन करने वाले सूर्यकुमार यादव को स्टैंडबॉय प्लेयर के तौर पर टीम में शामिल किया गया है. इसके अलावा सौरभ कुमार स्टैंडबॉय प्लेयर के तौर पर भारतीय टीम का हिस्सा होंगे.