जौनपुर धारा, जौनपुर। नगर क्षेत्र में छुट्टा पशु आतंक का पर्याय बन गए हैं, इनके अचानक हमला करने से राहगीर आए दिन घायल हो रहे हैं। सब्जी मंडी, रेलवे स्टेशनों, रोडवेज डिपो, कलेक्ट्रेट परिसर, दीवानी न्यायालय परिसर में छुट्टा पशु दिन-रात बेखौफ विचरण करते रहते हैं। ठेले-खोमचों पर रखे खाद्य सामग्रियों पर यह मुंह मारते हैं। बचकर भागने के चक्कर में आए दिन यात्रियों को घायल कर रहे हैं। इतना ही नहीं कुछ मवेशी तो हमलावर भी हो जाते हैं। जनपद में अवारा कुत्ते भी प्रमुख समस्या बन गए हैं। सड़कों पर आपस में दिन-रात लड़ने वाले यह कुत्ते आने-जाने वालों को भौंकते ही नहीं बल्कि दौड़ाकर काटते भी हैं। इनसे बचने के लिए भागने में कई बार यात्री दुर्घटना का शिकार भी हो जा रहे हैं।योगी सरकार ने निजी गोशाला खोलने के लिए प्रोत्साहन देने की घोषणा की है। अधिकारियों के उदासीनता के चलते महत्वाकांक्षी योजना कागज तक सिमट गई है। आज हर गली चौराहों पर अवारा कुत्ते व छुट्टा पशु मिल ही जातें है, जो आम जनमानस व्ाâे लिये खतरे का निशान साबित हो रहें हैं। अगर इन जानवरों पर जल्द ही लगाम नहीं लगाया गया तो कभी भी किसी बड़े हादसे को झुठलाया नहीं जा सकेगा।
― Advertisement ―
जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन
जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Jaunpur Dhara News : नगर में छुट्टा पशु बन रहे आतंक का पर्याय


