जौनपुर धारा, सिकरारा। बैजनाथ यादव इण्टर कालेज जमालपुर मदारपुर के पूर्व प्रबन्धक स्व.रामशिरोमणि यादव की विद्यालय परिसर मे 10वीं पुण्यतिथि मनायी गयी। इस अवसर पर विद्यालय परिवार के सदस्य पंचम राम यादव, श्रीनाथ यादव, जयप्रकाश यादव, जयसिंह यादव, डॉ.रामकृष्ण यादव, कृष्ण मोहन यादव, राजेश यादव, प्रेमचंद मौर्य, रविशंकर तिवारी तथा विद्यालय के छात्र एवं छात्राओ द्वारा उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित किया गया। इस अवसर पर डॉ.रामकृष्ण यादव ने कहा कि स्व.बड़े पिता जी विद्यालय के छात्र-छात्राओ के भविष्य के विकास लिए हमेशा प्रयासरत रहते थे। वे समय-समय पर बच्चो का उत्साह वर्धन भी करते रहते थे।
― Advertisement ―
E-Paper 11-06-2026
जौनपुर धारा ई-पेपर के 12 जून 2026 संस्करण में पढ़ें जौनपुर, पूर्वांचल, उत्तर प्रदेश और देश-दुनिया की सभी प्रमुख खबरें।
Sikrara news : दसवीं पुण्यतिथि पर याद किये गए पूर्व प्रबंधक

Previous article

